फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सरकारी अस्पताल में सेवाएं देंगे प्राइवेट चिकित्सक

सरकारी अस्पताल में सेवाएं देंगे प्राइवेट चिकित्सक

Thu, 05 Oct 2017 10:03 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में सेवाएं देंगे प्राइवेट चिकित्सक
बदायूं। सरकारी अस्पतालों में निजी डॉक्टर की सहभागिता बढ़े इसके लिए सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। बताया कि यदि कोई निजी डॉक्टर बिना किसी दबाव के अपनी इच्छा से सरकारी अस्पताल में कुछ समय सेवाएं देना चाहते हैं तो वह दे सकते हैं। उनके लिए शासन स्तर से मानदेय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बाकायदा उन डॉक्टरों की सूची शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

यहां बता दें कि पिछले दिनों बरेली के दौरे पर आए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने मंडल भर के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर इस बात पर जोर दिया था कि किस तरह जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकतीं हैं। इसके लिए मंत्री ने निर्देश दिए थे कि वह आईएमए से बात करें। इसी क्रम में मंगलवार की रात को आईएमए के नवमनोनीत अध्यक्ष डॉ.सीके जैन और सचिव बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.शरद गुप्ता के साथ एक प्रतिनिधिमंडल सीएमओ डॉ.नेमी चंद्रा से उनके कैंप कार्यालय पर मिला।
विज्ञापन

सीएमओ ने प्रतिनिधिमंडल से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को हर बिंदु पर विस्तार से चर्चा की। शासन की क्या मंशा है इस बात से आईएमए को अवगत कराया। सीएमओ की बात को सुनकर आईएमए के पदाधिकारियों ने सहयोग देने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष और सचिव ने कहा कि आईएमए भी चाहती है कि मरीजों को अच्छा और सस्ता इलाज मिले। उन्हें दूसरे स्थानों को दौड़ना न पड़े। इस मौके पर डॉ.सुधीर तोमर, डॉ.सुजाय, डॉ.कौशल गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
आईएमए के डॉक्टर मिले थे। उन्हें शासन की मंशा से अवगत करा दिया है। जल्द ही इस पर कोई निर्णय हो जाएगा। - डॉ. नेमी चंद्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed