फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ...भोला तेरी भांग की घुटाई मार गई

...भोला तेरी भांग की घुटाई मार गई

Wed, 19 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
...भोला तेरी भांग की घुटाई मार गई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)।
बुधवार को भी बरेली-मथुरा हाईवे पर बम-बम भोले की गूंज रही। शिवभक्तों की टोलियों ने जमकर धमाल किया। रास्ते में आराम को कदम ठहरे तो कलाकारों ने मनमोह लिया। संगीत की धुन पर कलाकारों ने मनमोहक नृत्य किया। ‘भोला तेरी भांग की घुटाई मार गई’ ने कांवड़ियों को झूमने को मजबूर कर दिया।
कछला गंगाघाट पर कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला मंगलवार रात को भी जारी रहा। कछला से जल भर कर निकली शिवभक्तों की टोलियों ने रास्ते में लोगों का भी मनोरंजन कराया। कछला चौराहे पर भी घूम धड़ाका रहा। मेन मार्केट में कांवड़ियों की टोलियों के साथ मौजूद कलाकारों ने भोले और पार्वती के गुणगान से सराबोर भजनों पर मनमोहक नृत्य किया। बाइपास और प्राइवेट बस स्टैंड पर पीलीभीत जिले में बरखेड़ा के शिवभक्तों की टोली में शामिल युवकों ने करतब दिखाए। कांवड़ियों को छतुइया मंदिर के पास भंडारे में प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

हाईवे पर ही जजपुरा मंदिर के पास बरेली जिले के आंवला के बीहट गांव के शिवभक्तों की टोली का अनूठा अंदाज देखने को मिला। कांवड़ लेकर निकले शिवभक्त थकान महसूस करने लगे तो सड़क किनारे ही बैठ गए। उनके मनोरंजन के लिए कलाकारों ने ऐसा समां बांधा कि घंटों तक कार्यक्रम चला। टोली में शामिल सतीश चंद्र सागर और हरद्वारी यादव ने बताया- उनकी टोली में डेढ़ सौ शिवभक्त शामिल हैं। सभी भक्त शुक्रवार को गुलड़िया के गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
शिवतेरस पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब
उझानी। सावन महीने में प्रत्येक सोमवार को शिव मंदिर में जलाभिषेक के साथ ही शिवतेरस का विशेष महत्व है। शिवतेरस पर जलाभिषेक के लिए जो कांवड़िए कछला गंगाघाट पर पहुंचेंगे उनमें ज्यादातर पीलीभीत, बरेली और शाहजहांपुर जिले के होंगे। ये लखीमपुर के गोला और शाहजहांपुर के पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed