फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   30 154 people arrived for dairies

30 डेयरियों के लिए 154 लोग पहुंचे

Wed, 15 Jun 2016 11:06 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 15 Jun 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
माइक्रो कामधेनु डेयरी के आवेदकों का साक्षात्कार 
 जिले में दुुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए खोली जाने वाली 30 माइक्रो कामधेनु योजना के तहत डेयरी खोलने वाले आवेदकों का विकास भवन में स्थित पशुधन प्रसार अधिकारी कार्यालय में साक्षात्कार हुआ। इसमें 154 आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। इनमें से पात्र लाभार्थियों का चयन करके सूची की चस्पा की जाएगी। 

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना माइक्रो कामधेनु योजना के तहत जिले भर में 30 डेयरी खोलने का लक्ष्य है। इसके लिए 211 लोगों ने आवेदन किए थे। आवेदकों में से पात्र लाभार्थियों का चयन करने के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में बनी चार सदस्यीय टीम को साक्षात्कार लेना था। इसमें सीडीओ के प्रतिनिधि के रूप में मनरेगा के परियोजना निदेशक रवींद्र नाथ सिंह, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके जादौन, लीड बैंक मैनेजर के प्रतिनिधि अंकित वर्मा और पराग दुग्ध डेयरी के डीपी सिंह ने विकास भवन में पहुंचे 154 लोगों का साक्षात्कार लिया। इस बारे में डॉ. जादौन ने कहा कि कमेटी द्वारा तय किए गए नामों की सूची बनाकर दो दिनों में घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed