{"_id":"617ae96dbf30826a28412063","slug":"25-mobiles-and-15-thousand-rupees-stolen-from-shop-badaun-news-bly4644601142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से 25 मोबाइल व 15 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से 25 मोबाइल व 15 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
म्याऊ में दुकान में चोरी के बाद मौके पर जमा भीड़। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊ (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊ में बुधवार रात चोरों ने एक दुकान में नकब लगाकर 25 मोबाइल और पंद्रह हजार रुपये चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार सुबह दुकानदार मौके पर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कस्बा निवासी अभिषेक वर्मा की मेन मार्केट में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान हैं। वह बुधवार रात आठ बजे दुकान बंद करके गए थे। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो उन्होंने दीवार में नकब लगी हुई देखी। दुकान खोली तो अंदर के हालात देखकर सन्न रह गए। दुकान का सारा सामान फैला हुआ था तो गुल्लक भी खुली थी। दुकान में रखे 25 मोबाइल और पंद्रह हजार रुपये चोरी हो चुके थे।
उन्होंने तुरंत चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। अभिषेक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।