फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   2,447 beneficiaries to receive PM Awas; first installment released.

Budaun News: 2447 लाभार्थियों को मिलेगा पीएम आवास, पहली किस्त हुई जारी

Thu, 08 Oct 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
2,447 beneficiaries to receive PM Awas; first installment released.
बदायूं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले के 2447 गरीब परिवारों का पक्की छत का सपना पूरा होगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शासन से बजट मिलने के बाद चयनित लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त भेजी गई है।
विज्ञापन


जिले के म्याऊं, अम्बियापुर, आसफपुर, बिसौली, दहगवां, दातागंज, इस्लामनगर, जगत, कादरचौक, सहसवान, सालारपुर, समरेर, उझानी, उसावां और वजीरगंज ब्लॉक की 1037 ग्राम पंचायतों में कुल 2447 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इन सभी को प्रति लाभार्थी 1.20 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। पीडी डीआरडीए सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आवास की राशि तीन किस्तों में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये, दूसरी किस्त में 70 हजार रुपये और तीसरी किस्त में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। पहली किस्त का ट्रांसफर शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों का चयन पात्रता सूची के आधार पर किया गया है। आवास निर्माण की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक स्तर पर निगरानी की जाएगी। लाभार्थियों को निर्धारित मानक के अनुसार आवास बनाना होगा। योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। शासन का लक्ष्य है कि सभी पात्र परिवारों को जल्द से जल्द पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed