फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   24 inspectors including three inspectors from here and there

Budaun News: तीन इंस्पेक्टर समेत 24 दरोगा इधर से उधर

Fri, 23 Jun 2023 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
24 inspectors including three inspectors from here and there
बदायूं। जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने तीन इंस्पेक्टर समेत 24 सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। इसमें कई को चौकी प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तबादला सूची जारी की गई। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह को यूपी 112 का प्रभारी बनाया गया है तो पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर अजब सिंह को जरीफनगर का इंस्पेक्टर क्राइम बनाकर भेजा गया है। इसी प्रकार इंस्पेक्टर मोना सिंह को इंस्पेक्टर क्राइम उझानी से अपराध शाखा में भेजा है।
विज्ञापन

एसआई अनूप सिंह को कादरचौक से ककराला चौकी प्रभारी, दिनेश तिवारी को फैजगंज बेहटा से कछला चौकी प्रभारी, धर्मेंद्र कुमार को समरेर से दहगवां चौकी प्रभारी, सुनील कुमार को मूसाझाग से उझानी, सुमित कुमार शर्मा को दातागंज से एसएसआई उझानी बनाया गया है। अवधेश कुमार सिंह को बिल्सी से हजरतपुर, रामनरेश सिंह को सिविल लाइंस से मूसाझाग। मायाराम को उघैती से महिला थाना भेजने के साथ ही कई और दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदला है। इसके अलावा तीन हेड कांस्टेबलों का भी तबादला किया गया है। इधर, गैर जनपद तबादला होने पर दो दरोगाओं को रिलीव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed