{"_id":"5ca37be9bdec226dae66a249","slug":"21554217961-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर टैंकर ने बुग्गी को मारी टक्कर, घोड़े की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर टैंकर ने बुग्गी को मारी टक्कर, घोड़े की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलहरी (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार टैंकर ने घोड़ा बुग्गी को टक्कर मार दी, जिसमें घोड़े की मौत हो गई, जबकि बुग्गी सवार बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। बाद में पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे जाम खुलवाया और टैंकर कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम भगवतीपुर भट्ठे के पास हुआ। सहसवान कस्बा निवासी बुद्धसेन ग्राम प्रधान आशीष कुमार के भट्ठे पर घोड़ा बुग्गी चलाता है। मंगलवार शाम बुद्धसेन अपनी घोड़ा बुग्गी से ईंटें ढो रहा था। उसी समय हाईवे पार करते समय शहर से जा रहे दूध के टैंकर ने घोड़ा बुग्गी को अपनी चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इससे घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसकी बुग्गी चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। वहीं हादसे को देखकर दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तुरंत टैंकर को आगे से घेर लिया और पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर खेड़ा नवादा चौकी प्रभारी सतीश चंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल जाम खुलवाया। पुलिस ने टैंकर चालक सतपाल को हिरासत में ले लिया, साथ ही टैंकर कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।