फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   लोकसभा चुनावः 12 जोन और 215 सेक्टर में बांटा गया जिला

लोकसभा चुनावः 12 जोन और 215 सेक्टर में बांटा गया जिला

Sun, 10 Mar 2019 11:16 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनावः 12 जोन और 215 सेक्टर में बांटा गया जिला
बदायूं। चुनाव आयोग ने रविवार शाम को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। बदायूं में तीसरे चरण में 23 अप्रैल को चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव के लिए पूरे जिले को 12 जोन और 215 सेक्टर में बांटा गया है। आचार संहिता लागू होते ही डीएम के निर्देश पर टीमों ने राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स और बैनरों को जब्त करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने, शांतिपूर्वक चुनाव करने के लिए जिले की प्रत्येक विधानसभा को दो-दो जोन में बांटा गया है। इसके तहत पूरा जिला 12 जोन और 215 सेक्टर्स में बांटा गया है। कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 1950 है। डीएम ने बताया कि चुनाव आयोग ने इस बार कई बदलाव किए हैं। राजनीतिक दलों को सभा करने के लिए जो अनुमति लेनी पड़ती थी, उसके लिए उन्हें कहीं पर भी भटकने जरूरत नहीं पड़ेगी। उसके लिए कलक्ट्रेट में एक विंडो खोली गई है। उन्हें सिर्फ वहां पर आवेदन करना होगा। यहीं से अनुमति दी जाएगी। किसी भी कार्यक्रम में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर नहीं बजेंगे। डीएम ने बताया कि इस बार प्रत्याशियों के लिए केवल एक ही शपथपत्र देना होगा, लेकिन पांच सालों के इनकम टैक्स रिटर्न का हिसाब देना होगा। आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी को कम से कम तीन बार अपने अपराध के बारे में अखबार में विज्ञापन देना अनिवार्य है।
विज्ञापन

---
सोशल मीडिया पर रहेगा पहरा
इस बार चुनाव आयोग का सीधा फोकस सोशल मीडिया पर है। डीएम ने बताया कि कोई भी प्रत्याशी अपने चुनाव संबंधी कोई भी कार्यक्रम सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर आदि) पर अपलोड नहीं करेगा। अगर ऐसा करना है तो इसके लिए उन्हें अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सी विजिल मोबाइल एप किया गया लांच
निर्वाचन आयोग ने इस बार किसी भी प्रकार की आचार संहिता उल्लंघन या शिकायत के लिए सी विजिल मोबाइल एप लांच किया है, जिससे कोई भी व्यक्ति मौके पर वीडियो अथवा फोटो लेकर इस एप पर पांच मिनट के अंदर अपलोड कर शिकायत कर सकता है। निर्धारित अवधि के बाद अपलोड की गई वीडियो अथवा फोटो पर कार्रवाई संभव नहीं हो सकेगी। इस एप पर अपलोड की गई शिकायत निर्वाचन आयोग को भी दिखाई देगी। शिकायत मिलते ही पांच मिनट के अंदर उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
---
दो-तीन दिन में शहर में आ जाएगी पैरामिलिट्री फोर्स
एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने बताया दो से तीन दिन के अंदर पैरामिलिट्री फोर्स, सीआरपीएफ, बीएसएफ के जवान आ जाएंगे। वे शहर में रूट मार्च निकालेंगे, साथ ही शहर की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
---
2278680 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु 1711 पोलिंग सेंटर व 2557 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। चुनाव में 1239184 पुरुष, 1039413 महिला एवं 83 अन्य कुल 2278680 मतदाता अपने मतधिकार का प्रयोग करेंगे।
-----------
ये टीम करेंगी काम
फ्लाइंड स्क्वॉड-18
स्टेटिक टीम-21
वीडियो निगरानी टीम-06
वीडियो अवलोकन टीम-06
निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण(लेखा टीम)-06
----
आचार संहिता लागू होते ही, होर्डिंग्स और बैनर उतारने पहुंची टीम
बदायूं। आचार संहिता लागू होते ही टीम होर्डिंग्स और बैनर उतारने पहुंच गईं। टीम ने लावेला चौक, कचहरी आदि स्थानों पर लगे होर्डिंग्स और बैनर उतार दिए। कचहरी तिराहे पर डीएम व एसएसपी ने अपने सामने होर्डिंग्स और बैनरों को हटवाया। कारों से झंडे भी उतारे गए।
बिल्सी। एसडीएम लाल बहादुर और सीओ संजय रेडी के मार्ग निर्देशन में नगर में अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर लगे राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टरों को हटाने का काम शुरू किया गया, जो देर रात तक जारी रहा।
जरीफनगर। आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन का डंडा चलना शुरू हो गया। एसडीएम चंद्र प्रकाश सरोज के निर्देशन में तहसीलदार व एसओ पंकज लवानिया ने होर्डिंग्स, बैनर हटाए।

फैजगंज बेहटा। नगर पंचायत प्रशासन के कर्मचारियों ने आचार संहिता लगते ही राजनीतिक पार्टियों के झंडे, बैनर उतारने शुरू कर दिए।
उघैती। जैैसे ही चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखें घोषित की, कुछ ही देर में टीमों ने कस्बे में लगे होर्डिंग, बैनर हटाने शुरू कर दिए। रात तक ये काम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed