फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आज सभी तहसीलों में गूंजेगी शहनाई, होंगे गरीबों के सामूहिक विवाह

आज सभी तहसीलों में गूंजेगी शहनाई, होंगे गरीबों के सामूहिक विवाह

Thu, 13 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
आज सभी तहसीलों में गूंजेगी शहनाई, होंगे गरीबों के सामूहिक विवाह
 शासन की योजना के तहत शुक्रवार को जिले की सभी तहसीलों में गरीबों के सामूहिक विवाह होंगे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने आज मंडी समिति रोड स्थित सिद्धी विनायक लॉन में तहसील सदर में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इस समारोह से जुड़े अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

सूबे की योगी सरकार ने गरीबों के लिए सामूहिक विवाह योजना शुरू की है। 14 दिसंबर को हर तहसील स्तर पर वैवाहिक समारोह आयोजित होंगे। जिसमें पात्र गरीब लड़के-लड़कियों की शादी होगी। तहसील सदर क्षेत्र के गरीब लोगों की शादी अलापुर रोड स्थित सिद्धी विनायक लॉन में आयोजित समारोह में होंगे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इसमें सभी गणमान्य नागरिक, संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, व्यापार मंडल, बार के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे और वर-वधू को आशीर्वाद भी देंगे। डीएम ने बताया कि तहसील मुख्यालयों पर होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की सभी व्यवस्थाएं एसडीएम सुनिश्चित कराएंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन जोड़ों का विवाह हो रहा है वे शादी के लिए पात्र हो। लड़के की उम्र 21 साल से कम न हो और लड़की की 18 साल से कम न हो। डीएम ने कहा है कि यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए, विवाह संबंधी कोई विवाद न हो।
विज्ञापन


कहां कितनी होंगी शादी...
प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक अनुसार सहसवान में 18 बिसौली में 39 बिल्सी में 25 दातागंज में 27 सदर में 25 कुल 134 जोड़ों की शादियां प्रस्तावित हैं। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि ये शादियां शासनादेश के अनुसार ही कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed