{"_id":"5b6b3ec94f1c1b66428b6ab6","slug":"21533755081-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन के पांचवीं बार अध्यक्ष बने रियाज अहमद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन के पांचवीं बार अध्यक्ष बने रियाज अहमद
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-41
सहसवान बार एसोसिएशन के पांचवीं बार अध्यक्ष बने रियाज अहमद
सहसवान। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वरिष्ठ अधिवक्ता रियाज अहमद खां को पांचवीं बार अध्यक्ष चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को 10 अगस्त को बार भवन में शपथ दिलाई जाएगी।
एल्डर कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र नारायण सक्सेना ने बताया कि बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रियाज अहमद खां, मुख्य सचिव के लिए सत्यभान सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सरफराज अली, सह सचिव प्रशासन सोमवीर सिंह, सह सचिव पुस्तकालय चंद्रभान सिंह और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मुहम्मद सबी ने नामांकन कराया था। सभी पदों पर एकल नामांकन होने से सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को बार भवन में समारोह पूर्वक सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इस मौके पर जावेद अहसन, आसिफ अली, सूरजपाल सिंह यादव, हरेंद्र सिंह यादव, जितेेंद्र यादव,उबैदुर्रहमान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो