फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   डीएम ने मारा सदर तहसील में छापा, नौ कर्मचारी मिले अनुपस्थित

डीएम ने मारा सदर तहसील में छापा, नौ कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Thu, 26 Jul 2018 10:53 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने मारा सदर तहसील में छापा, नौ कर्मचारी मिले अनुपस्थित
फोटो-24
विज्ञापन


एसडीएमके देर से कार्यालय आने पर डीएम ने नाराजगी जताई
सदर तहसील में मारा छापा, नौ कर्मी गैरहाजिर मिले
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित नौ अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी का एक-एक दिन का वेतन काटने के साथ-साथ अग्रिम कार्रवाई होने तक वेतन आहरण पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एसडीएम के देर से कार्यालय पहुंचने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप काम किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम सुबह 10:20 पर अचानक सदर तहसील पहुंचे। इस दौरान भूलेख कंप्यूटर कार्यालय में जगह-जगह पान की पीक और बीड़ी देखकर तुरंत साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में दोबारा ऐसा पाया गया तो कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएम के निर्देशों के बावजूद कार्यालय में एलईडी बल्ब तो लगे थे, लेकिन पहले से लगी ट्यूबलाइट्स नहीं हटाई गईं थी। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई, तुरंत हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम न्यायालय में पत्रावलियां पेंडिंग पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी पत्रावलियों का समय से निस्तारण करें। उन्होंने कार्यालयों में पत्रावलियों के रखरखाव का भी निरीक्षण किया। कुछ दिनों पूर्व रामभरोसे कानूनगो बिसौली से बदायूं, उदयवीर तहसील सदर से बिसौली के लिए स्थानांतरित किए गए थे। लेकिन एसडीएम बिसौली ने उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया। इस पर उन्होंने एसडीएम बिसौली को चेतावनी देते हुए कहा कि तुरंत दोनों कानूनगो को कार्यमुक्त करे। कंप्यूटर अभिलेख, स्टेनो कार्यालय में कागज इधर-उधर पड़े देखकर नाराजगी व्यक्त की। आय जाति निवास के ऑनलाइन आवेदन ज्यादा पेंडिंग पाए जाने पर कड़े निर्देश दिए कि आवेदनों का निस्तारण समय से किया जाए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, एसडीएम पारसनाथ और तहसीलदार आरपी चौधरी मौजूद रहे।


यह रहे गैरहाजिर
--------
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार दीपक कुमार चौधरी, नायब नाजिर निहाल सिंह, ईआरके ओमपाल सिंह, उदयवीर सिंह, डब्ल्यूबीएम राधा रानी, जवाहरलाल गुप्ता, जय भारत, जीशान अहमद, अमरीश कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed