{"_id":"5b561edb4f1c1b61508b4e99","slug":"21532370651-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन करने के नाम पर मांगे 90 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन करने के नाम पर मांगे 90 हजार
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन करने के नाम पर मांगे 90 हजार
शिकायत सही होने पर करेंगे फील्ड ऑफीसर और बैंक मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। लोन की फाइल स्वीकृत करने और लोन दिलवाने के नाम पर 90 हजार रुपये मांगे जाने का मामला डीएम के पास पहुंचा। इस पर डीएम ने उसावां थानाध्यक्ष को इसकी जांच कर शिकायत सही मिलने पर फील्ड ऑफीसर, बैंक मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक हफ्ते में आख्या देने को कहा है।
ब्लाक उसावां के गांव बसई निवासी सुनीता देवी, राजेश्वरी, गुड्डी देवी, सरस्वती ने डीएम को शिकायत पत्र दिया। इसमें उन्होंने कहा कि इन सभी ने शासन स्तर से चलाई जा रही स्पेशल कंपोनेंट प्लांट योजना के तहत भैंस पालन के लिए आवेदन स्वीकृत कराने के बाद उसावां स्थित एसबीआई में आवेदन किया था। फील्ड ऑफीसर ने इन आवेदनों को स्वीकार करते हुए बीस से पच्चीस दिनों के बाद में स्थिति पता करने के लिए कहा। निर्धारित समय गुजर जाने के बाद जब वे लोग बैंक पहुंचीं तब फील्ड ऑफीसर ने उनसे कहा कि आप लोग चक्कर ही काटते रहेंगे, लेकिन परंतु लोन नहीं हो सकेगा। उन्होंने 90 हजार रुपये की मांग की। इस पर इन लोगों ने तीस हजार दे दिए लेकिन फिर भी लोन स्वीकृत नहीं हुआ। बल्कि फाइल को निरस्त करने की धमकी दी गई। इस पर डीएम ने थाना प्रभारी को शिकायत सही पाए जाने पर फील्ड आफीसर और बैंक मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। साथ ही एक सप्ताह में आख्या देने के निर्देश दिए।