फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घरेलू गैस से चलाए ऑटो तो खैर नहीं, होंगे बंद

घरेलू गैस से चलाए ऑटो तो खैर नहीं, होंगे बंद

Fri, 27 Apr 2018 01:44 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
घरेलू गैस से चलाए ऑटो तो खैर नहीं, होंगे बंद
फोटो-3, 4
विज्ञापन


घरेलू गैस से ऑटो चलाए
तो खैर नहीं, होंगे बंद
एआरटीओ प्रवर्तन ने कहा, ऑटो चालक नहीं कराते पंप से रिफिल
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
शहर में घरेलू गैस से दौड़ रहे ऑटो के ब्रेक लगने जा रहे हैं। एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय ने इनको बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि चालक पंप से ऑटो में रिफिल नहीं कराते। अधिकतर ऑटो में सीधे घरेलू गैस का प्रयोग हो रहा है। ऐसे में इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इनके रजिस्ट्रेशन बंद होंगे।
एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय ने कहा कि जिले में करीब 1000 हजार ऑटो एलपीजी से चल रहे हैं। इनके लिए शहर में एक ही एलपीजी स्टेशन है। जो यहां आता है, उसके लिए एक पर्ची दी जाती है। एलपीजी चलित ऑटो की इतनी अधिक संख्या होने के बावजूद स्टेशन पर बहुत कम ही ऑटो पहुंच रहे हैं। दिन में एक-दो ऑटो ही स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में यह साफ है कि कहीं न कहीं ऑटो में घरेलू गैस का प्रयोग हो रहा है।
विज्ञापन

इस लापरवाही से ऑटो में हमेशा के लिए ब्रेक लग सकते हैं। एआरटीओ ने कहा कि घरेलू गैस उपयोग करने वाले ऑटो बंद करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इनको बंद किया जाएगा। पहले तो रजिस्ट्रेशन ही बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगैर परमिट आठ स्कूल वाहन सीज
बदायूं। एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय ने गुरुवार सुबह डीपॉल स्कूल के वाहन चेक किए। इनमें पांच बगैर परमिट के चलते मिले। डीपॉल स्कूल के दो ऑटो, एक ई-रिक्शा और दो मारुति वैन को सीज कर दिया गया। जबकि केंद्रीय विद्यालय में बगैर परमिट के चल रहीं तीन मारुति वैन सीज की गईं।


निराश हुए स्कूली बच्चे
बदायूं। गुरुवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान स्कूली बच्चों को मायूसी हाथ लगी। जिस समय स्कूल वाहनों की चेकिंग हुई, उस समय अधिकतर बच्चे वाहनों पर सवार हो चुके थे। तभी एआरटीओ ने उन्हें चेक करना शुरू कर दिया। इस दौरान बच्चों को नीचे उतार दिया गया। उन्हें मायूस होकर स्कूल से पैदल घर जाना पड़ा। कुछ बच्चों के परिवार वाले ले गए तो कुछ बच्चे दूसरे वाहनों से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed