{"_id":"5a7bd2654f1c1b8f268b8c19","slug":"21518064229-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन पर्यवेक्षक ने मारा जिले के कई केंद्रों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन पर्यवेक्षक ने मारा जिले के कई केंद्रों पर छापा
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-5, 6,7
फोटो- 07 बीडीएनयूजेएचपीएच-04
फोटो-38
नहीं मिला कोई नकलची, 4680 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन पर्यवेक्षक का कई केंद्रों पर छापा
सचल दल और डीआईओएस ने भी कई केंद्रों पर मारे छापे
प्रशासनिक अफसर भी लेते रहे व्यवस्थाओं का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को जिले में 4680 परीक्षार्थियों ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी। बुधवार को जिले के सभी 77 केंद्रों पर परीक्षा हुई। बोर्ड से नियुक्त पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह यादव ने जिले में कई केंद्रों पर छापा मारा। हालांकि जिले में अब तक एक भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा जा सका है। पहले दिन की अपेक्षा बुधवार को सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहे।
बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी व इंटरमीडिएट की संगीत गायन और संगीत वादन तथा नृत्यकला की परीक्षा हुई। कंट्रोल रूम के मुताबिक हाईस्कूल हिंदी में 34753 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें 4674 अनुपस्थित रहे। 30079 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पहले दिन 75 केंद्रों पर और आज सभी 77 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट की सुबह की पाली में संगीत गायन में 111 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 110 ने परीक्षा दी। जबकि एक अनुपस्थित रहा। परीक्षा छह केंद्रों पर हुई। संगीत वादन में 166 परीक्षार्थियों को शामिल होना था मगर इसमें 161 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पांच अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा पांच केंद्रों पर हुई। दूसरी पाली में व्यावसायिक वर्ग के परीक्षार्थियों ने बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार प्रथम तथा सामान्य आधारित विषय की परीक्षा दी। दोनों पालियों में जिला स्तरीय सचल दलों ने विभिन्न केंद्रों पर छापा मारा। वहीं बोर्ड से नियुक्ति पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह यादव ने वजीरगंज के देवकी नंद सेनानी स्मारक इंटर कॉलेज, नत्थू लाल सेवक इंटर कॉलेज, मुन्ना लाल इंटर कॉलेज व सैदपुर के सैय्यद गालिब अली तालिब अली इंटर कॉलेज और बिसौली की जीजीआईसी, मदन लाल इंटर कॉलेज पर छापा मारा। इन केंद्रों पर उन्हें भी एक भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला। पर्यवेक्षक ने इन सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, सिटिंग प्लान आदि व्यवस्थाओं को देखा। पर्यवेक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षाएं स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से नकलविहीन होनी हैं। लिहाजा, किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहे। यदि किसी तरह की कोई दिक्कत है तो उन्हें दूरभाष पर अवगत करा दें। पर्यवेक्षक ने कहा कि परीक्षाओं की मॉनीटरिंग शासन स्तर पर रोजाना की जा रही है। यदि किसी कक्ष निरीक्षक अथवा केंद्र व्यवस्थापक ने शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
डीआईओएस मुन्ने अली ने बताया कि पर्यवेक्षक को किसी भी जगह कोई कमी नहीं मिली। सारी व्यवस्थाएं चॉक चौबंद मिलीं। डीआईओएस ने शहर के नगला इंटर कॉलेज पर छापा मारा।
विज्ञापन
--
पहले दिन टोटा रहा कक्ष निरीक्षकों का
जिले के कई केंद्रों पर पहले दिन कक्ष निरीक्षकों की कमी रही। इस संबंध में डीआईओएस मुन्ने अली ने बताया कि बेसिक के शिक्षक-शिक्षिकाओं की कमी थी। बीएसए पीसी यादव को पूरी स्थिति से अवगत कराया गया। बाद में उन्होंने बाकी शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी संबंधित विद्यालयों से रिलीव कराकर केंद्रों पर भिजवा दिया।
------
सीसीटीवी का खौफ है कक्ष निरीक्षकों में
पहली बार केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों को लगवाया गया है, सो केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों में उसका बेहद खौफ है। कक्ष निरीक्षक अपने-अपने केंद्र पर पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं।
----------
अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उझानी। बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन नगर के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हुई। एसडीएम सदर व तहसीलदार सदर ने हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज में व्यवस्थाओं को जायजा लिया। वहीं एमजीपी कॉलेज, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विमला कॉलेज और आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में भी पहुंचे। भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया।
----
परीक्षा केंद्रों पर तैनात रही पुलिस
जरीफगर। कस्बे के मां शारदा इंटर कॉलेज पड़रिया पर 228 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 39 अनुपस्थित रहे। अशर्फी लाल इंटर कॉलेज दहगवां में 500 में 74 परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। पुलिस दोनों पाली में परीक्षा केंद्रों पर तैनात रही।
-------------
एसडीएम ने देखे कई परीक्षा केंद्र
बिल्सी। बोर्ड परीक्षा में एसडीएम लाल बहादुर सिंह ने कई परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। पहली पाली एनए इंटर कॉलेज में 78, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 25, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 104 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। तहसीलदार अवनीश कुमार त्यागी ने इस्लामनगर, उघैती, रुदायन, मुजरिया समेत कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
--------
शिक्षकों की खली कमी
मूसाझाग। दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मचलई में हाईस्कूल के 364 व इंटरमीडिएट के 130 परीक्षार्थी पंजीकृत है। प्रधानाचार्य हरदेश कुमार ने बताया कि हमने 20 अध्यापकों की डिमांड की थी पर आठ ही मिल पाए है। इस में हमें काफी दिक्कत हो रही है।
---------
98 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
अलापुर। नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य ने बताया कि सुबह की पाली में 593 में से 98 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
--------
एसडीएम ने मारा छापा
बिसौली। एसडीएम मोहम्मद अवेश ने नगर व क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षाएं होती मिलीं। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा संचालन के लिए समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।