{"_id":"5a6c78734f1c1b410b8b54c3","slug":"21517058163-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज की घटना को लेकर जिले में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज की घटना को लेकर जिले में हाई अलर्ट
Updated Sat, 27 Jan 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
कासगंज की घटना को लेकर हाई अलर्ट
बदायूं की ओर से कासगंज नहीं जा सकेगा कोई नेता
जिले की सीमा पर पुलिस की चौकसी बढ़ी
सार्वजिनक स्थानों पर जमा नहीं होने पाएगी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सीमावर्ती जिले कासगंज मेें हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद डीआईजी चंद्रप्रकाश ने जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बदायूं की ओर से किसी भी नेता के कासगंज जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। कासगंज की सीमा पर स्थित कछला पुलिस चौकी स्थित बैरियर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। साथ ही जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पूरी तरह से सतर्क रहें। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ को जमा नहीं होने दें। खुफिया तंत्र को भी पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। होटल, बस स्टैंड आदि स्थानों पर पुलिस निगरानी रखे हुए हैं।
कासगंज में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। वहां पर हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। कई जिलों की पुलिस को वहां पर तैनात किया गया है। साथ ही सूबे की सरकार ने स्थिति पर काबू पाने को कासगंज से लगे सभी जिलों के पुलिस अफसरों को अलर्ट जारी करने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में बदायूं के एसएसपी और डीआईजी चंद्रप्रकाश ने पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पैनी नजर रखें। एक से ज्यादा संख्या में लोग एकत्र न हों। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि शहर के अलावा बाकी सभी नगरों में स्थित होटलों, सार्वजनिक स्थानों बस स्टैंड आदि पर लगातार चेकिंग की जाए।
एसएसपी ने बताया कि जिले से किसी भी नेता के कासगंज जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके लिए जिले से कासगंज से जुड़ी सीमा पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस किसी का दबाव न माने। चीता मोबाइल और डॉयल 100 की गाड़ियां भी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार दौड़ रहीं हैं।
विज्ञापन
----
सादा कपड़ों में लगाया खुफिया तंत्र को
कासगंज की घटना के मद्देनजर जिले में खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। कुछ पुलिस कर्मियों को सादा कपड़ों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
--
पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें
डीएम दिनेश कुमार सिंह और डीआईजी चंद्र प्रकाश ने जनता से आह्वान किया है कि कासगंज में हुई घटना के चलते किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। कहीं कोई विवाद हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
----
कोट..............
जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी सर्किल अफसरों और थानेदारों को अपने इलाके में पैनी निगाह रखने का निर्देश दिया है। मोबाइल टीमों का चौबीस घंटे भ्रमण करने के निर्देश हैं। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।
- चंद्रप्रकाश, डीआईजी