{"_id":"5a216aac4f1c1b59678bf78a","slug":"21512139436-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसौली में अबरार दूसरी बार जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसौली में अबरार दूसरी बार जीते
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
जीत का जश्न मनाते समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। नगर पालिका परिषद बिसौली से सपा प्रत्याशी अबरार अहमद फिर चुनाव जीत गए। जनता ने उन्हें दोबारा सेवा करने का मौका दिया है। वहीं नगर पंचायत वजीरगंज से निवर्तमान चेयरमैन उमर कुरैशी की पत्नी शमा परवीन चुनाव जीती हैं। नगर पंचायत फैजगंज बेहटा, मुड़िया और सैदपुर से नए लोगों को मौका मिला है।
नगर पालिका पद प्रत्याशी अबरार अहमद को कुल 6161 वोट प्राप्त हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की सरिता वार्ष्णेय को 1470 वोटों से हराया। उन्हें कुल 5123 वोट मिले।
वहीं नगर पंचायत फैजगंज बेहटा से निर्दलीय प्रत्याशी इसरार खां विजयी बने। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी महेश गुप्ता को हराया है। नगर पंचायत मुड़िया से चौंकाने वाले आंकडे़ सामने आए हैं। यहां इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी सुरेश यादव को जीत मिली है उन्होंने कुल 656 वोट हासिल किए। उन्होंने समाजवादी प्रत्याशी दिनेश चंद्र भट्ट को 68 वोटों से मात दी। जिन्हेें 588 वोट हासिल हुए। भाजपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा को 496 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। नगर पंचायत सैदपुर में निर्दलीय आयशा बेगम 2101 वोटों के साथ विजयी घोषित की गईं। जबकि निर्दलीय अमीना बेगम 1749 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही हैं। एक अन्य निर्दलीय नसरीन इसरत तीसरे स्थान पर रहीं। वजीरगंज नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी शमा परवीन ने 1614 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। निर्दलीय प्रत्याशी संगीता देवी 1052 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। यहां भाजपा प्रत्याशी शकुंतला देवी 1028 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।