{"_id":"59d313144f1c1b9f538b5765","slug":"21507005204-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका की गंगा में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका की गंगा में डूबकर मौत
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहगवां। गंगा में नहाने के दौरान तेज धार में चले जाने से एक बच्ची डूब गई। गोताखोरों ने करीब 24 घंटे बाद शव निकाला।
जरीफनगर इलाके के गांव रफतपुर मौरुजनबी निवासी भारत सिंह की संभल जिले के गांव मिठनपुर में ननिहाल है। पिछले दिनों भारत सिंह के ममेरे भाई की शादी हुई थी। तभीभारतसिंह की 11 वर्षीय बेटी ममता रिश्तेदारी में मिठनपुर में रह रही थी। वहां रविवार को ममता ननिहाल वालों के साथ गंगा नहाने गई थी। नहाने के दौरान ममता गहरे पानी में चले जाने से डूब गई। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही वह बह गई। गोताखोर रविवार से ही बच्ची की तलाश में जुटे थे। सोमवार सुबह गोताखोरों को रघूपुर पुख्ता के पास बच्ची का शव मिला। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। ब्यूरो