फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रावण के साथ बुराई का हुआ अंत

रावण के साथ बुराई का हुआ अंत

Sun, 01 Oct 2017 10:03 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
रावण के साथ बुराई का हुआ अंत
बदायूं। असत्य पर सत्य का त्योहार दशहरा पूरे जिले में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। भगवान राम के स्वरूप ने बुराई रूपी रावण का वध किया। बाद में रावण तथा कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। रावण के पुतले में आग लगते ही जय श्रीराम के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव के तहत शनिवार को रावण दहन हुआ। मेले में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई । लोगों ने खरीदारी करते हुए स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। दोपहर बाद रामलीला का मंचन शुरू हुआ। इसमें सीता हरण लीला का मंचन किया गया। इसके बाद शाम को लंका दहन, कुंभकर्ण, मेघनाद मरण की लीला का मंचन हुआ। इसके बाद में भगवान राम तथा रावण की सेनाओं के बीच जमकर युद्ध हुआ। इसके बाद में भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि का अमृत सोखने के लिए बाण चलाया, बाद में उसका संहार किया।
विज्ञापन

मोहल्ला शहबाजपुर में विश्व हरि मंदिर पर दुर्गा पूजन और दशहरा मनाया गया। मंदिर समिति के सदस्यों और बच्चों ने रावण का पुतला बनाया। जिसका दहन भगवान राम के स्वरूप में सजे बच्चे किया। इस मौके पर संजय अरोरा, पंकज अग्रवाल, प्रतिश सक्सेना, आकाश सक्सेना, शुभम सक्सेना, सुनील, सुमित, अक्षर, रुपांक,इंशाक, गौरांक, कुनाल, अंशिका, यशवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कादरचौक। रामलीला मैदान पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का दहन किया गया। इधर दंगल में पहलवानों ने दाव-पेंच दिखाए।
दबतोरी। आर्दश रामलीला के बैनर तले रामलीला में शनिवार को रावण दहन किया गया। रावण दहन के समय मेला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, ग्रीश पाल सिंह, सुनील सिंह कठेरिया, डारेक्टर सतेंद्र सिंह, अरुण कठेरिया आदि मौजूद रहे।
--------------------
निकाला गया विजय जुलूस
बदायूं। शहर के रघुनाथ मंदिर से भगवान श्रीराम का विजय जुलूस शुरू हुआ, जो शहर के नेहरू चौक, गोपी चौक, लावेला चौक होता हुआ निकाला गया। गांधी ग्राउंड पर जाकर समाप्त हुआ। इसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता माता, भगवान शंकर-पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह- जगह विजय जुलूस का लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
----
रावण की अस्थियां लेने के लिए मची होड़
बदायूं। मान्यता है कि रावण की अस्थि रूपी खपच्चियों से बने कंडील को दिवाली पर घर में टांगने से सुख समृद्धि आती है। यहां खपच्चियां लेने के लिए होड़ मच गई।
--------
जमकर बिकी चाट पकौड़ी बदायूं। रावण के पुतला दहन देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण इलाकों को लोग पहुंचे। इस दौरान मेले में बिक रही चाट पकौड़ी की जमकर बिक्री हुई। लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की। ---

दो घंटे तक हुई आतिशबाजी
बदायूं। मेला मैदान पर इस वर्ष पालिका की ओर से आतिशबाजी हुई। लोगों ने इसका जमकर लुफ्त उठाया।
---
सुरक्षा में लगा भारी पुलिस बल बदायूं। शाम से ही मेला मैदान पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे-जैसे शाम ढलती गई वैसे ही परिसर में भीड़ भी बढ़ती गई। कोई अनहोनी घटना से बचने के लिए प्रशासन के निर्देश पर मेला मैदान में भारी पुलिस बल लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed