{"_id":"59cb292c4f1c1bcd538b4ad7","slug":"21506486572-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई राम बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई राम बारात
Updated Wed, 27 Sep 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इस्लामनगर। यहां राम बारात सेठ भिखारीदास मंदिर से निकाली गई। जिसका नारियल फोड़कर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक योगेंद्र सागर, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र लीडर ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
राम बारात शाम पांच बजे सेठ भिखारीदास दास मंदिर से शुरू हुई। जिसमें बजरंग दल अखाड़ा, घोड़ा बैंड, न्यू प्रचंड दुर्गा माता महाकाली अखाड़ा, स्वचालित झांकी, माता महाकाली अखाड़ा, राधा कृष्ण का मनमोहक नृत्य, शंकर पार्वती तांडव नृत्य, जय महाकाल बाबा बर्फानी क्लब की तरफ से कार्यक्रम शामिल थे। रामबारात डाकखाना रोड, मेडिकल चौराहा, मेन बाजार, मोहल्ला होली, मोहल्ला झाजनराय, आजाद चौक, मोहल्ला साहूकारा, मनिहारान, मोहल्ला मुगल, मोहल्ला सराय होती हुई मेन बाजार स्थित रामलीला स्टेज पहुंची। एसडीएम बिल्सी हरि शंकर लाल शुक्ला, सीओ बिल्सी राघवेंद्र सिंह राठौर, थाना उघैती और थाना बिल्सी मौजूद रहे। राम बारात की व्यवस्था में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, संजीव गुप्ता, वीरेंद्र बॉबी, अतुल वैश्य, विनोद शंखधार आदि मौजूद रहे।