फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ‘जीएसटी कानून में सरलीकरण की जरुरत’

‘जीएसटी कानून में सरलीकरण की जरुरत’

Tue, 26 Sep 2017 09:59 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
‘जीएसटी कानून में सरलीकरण की जरुरत’
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव मुकुल गोयल और महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय महामंत्री मोनिका यादव ने रविवार शाम यहां पहुंचकर जीएसटी को लेकर व्यापारी नेताओं से रायशुमारी की। उन्होंने जीएसटी के मौजूदा प्रावधान पर सवाल उठाए। कहा- कानून में सरलीकरण होने से ही व्यापारियों को फायदा मिलेगा।

व्यापारी नेता अजय कुमार अग्रवाल के निवास पर व्यापारियों से रायशुमारी के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव मुकुल गोयल ने जीएसटी को लेकर कई अहम बिंदुओं पर बात की। स्थानीय व्यापारियों ने जीएसटी के प्रावधान पर अपना पक्ष रखा। बोले, कानून बनाते समय सरकार ने कई ऐसी बातों पर गौर नहीं किया जो छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित होता। सरकार को मौजूदा प्रावधान में संशोधन कर उसे सरल बनाना चाहिए। इससे हर वर्ग के व्यक्ति और व्यापारी को फायदा होगा। प्रदेश सचिव मुकुल गोयल और महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री मोनिका यादव ने संगठन के स्तर से व्यापारियों के सुझावों पर गौर करने का भरोसा दिलाया। कहा कि जीएसटी में सरलीकरण बहुत जरूरी है। बैठक में पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय, राजकुमार मिश्र, अभिनव सक्सेना, मुकेश वार्ष्णेय, हिमांशु, सिद्धार्थ जैन, अरविंद शर्मा, निकुंज बब्बर, प्रजीत वार्ष्णेय और शुभम गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed