{"_id":"597633184f1c1b673f8b48df","slug":"21500918552-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का निस्तारण न करने पर 29 अधिकारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का निस्तारण न करने पर 29 अधिकारियों का वेतन रोका
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शासन की मंशा के अनुरूप समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण में देरी पर जिले के 29 अधिकारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। डीएम ने इसको घोर लापरवाही मानकर यह कार्रवाई की है।
जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने कड़ा रुख अपनाते हुए परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य अभिकरण, जिला पंचायत राज अधिकारी, तहसीलदार सदर एवं सहसवान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, एलडीएम, एसएचओ सहसवान, दातागंज, बिल्सी, उझानी, मूसाझाग, जरीफनगर, बिसौली, उप जिलाधिकारी सदर, सहसवान एवं बिल्सी, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम, द्वितीय, तृतीय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला समन्वयक भारतीय स्टेट बैंक, अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद बदायूं, खंड विकास अधिकारी जगत, कादरचौक एवं आसफपुर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तथा क्षेत्रीय प्रबंधक सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के सभी विभागों के अधिकारियों के माह जुलाई के अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारियों को लगन और परिश्रम से कार्य न करने पर शिकायत निस्तारण में स्थिति खराब होने के कारण सभी अधिकारियों को लंबित शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।