फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   स्कूल वैन में लगी आग, चालक बच्चों को छोड़कर भागा

स्कूल वैन में लगी आग, चालक बच्चों को छोड़कर भागा

Sat, 15 Jul 2017 10:02 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
स्कूल वैन में लगी आग, चालक बच्चों को छोड़कर भागा
बदायूं।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को खटारा और असुरक्षित वाहन से ले जाने का नतीजा यह रहा कि शुक्रवार को सुबह एक स्कूल की वैन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके बाद चालक वैन में बच्चों को छोड़कर भाग गया। वैन में सवार 18-20 बच्चे में अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने जैसे-तैसे बच्चों को वैन से निकाला और मिट्टी डालकर आग पर काबू किया। इस प्रकार सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि वैन में एलपीजी सिलेंडर लगा हुआ था।
शुक्रवार को सुबह निजी वैन होली कान्वेंट स्कूल के बच्चों का लेकर गुलड़िया नगर पंचायत से चली थीं। गुलड़िया से करीब एक-डेढ़ किलोमीटर दूर किसरुआ में एलपीजी सिलेंडर लगी इस वैन में अचानक चिंगारियां उठने लगीं। धुआं उठते ही चालक वैन को छोड़कर भाग निकला। वैन में बैठे बच्चे कुछ समझ नहीं सके, आग और धुआं उठता देख चिल्लाने लगे। वैन से धुआं और आग की चिंगारी उठती देख बच्चों के बीच अफरातफरी मच गईं। इधर सड़क से निकल रहे राहगीरों ने किसी तरह बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और मिट्टी तथा पानी की सहायता से आग पर काबू पाया। बाद में एक अन्य निजी वाहन से बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी पर कुछ बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंचे और भगवान का शुक्रिया अदा कर चले गए। बताया गया है कि निजी तौर बच्चों को स्कूल छोड़ने वाली वैन गुलड़िया के ही एक व्यक्ति की है। चालक और वैन में सवार अधिकतर स्कूली बच्चे भी गुलड़िया के ही रहने वाले हैं। हादसे के बाद मौके से भागे चालक से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शहर के जिस स्कूल में बच्चों को ले जाया जा रहा था, उस स्कूल के प्रबंधन ने वैन को निजी बताकर हाथ खड़े कर लिए। प्रबंधक का कहना था कि यह वैन स्कूल की नहीं है। निजी तौर पर बच्चों के परिवार वालों ने उसे बिना स्कूल की जानकारी के लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन....
अभिभावकों ने निजी तौर पर वैन को लगा रखा था। यह हमारी जानकारी में ही नहीं था। यह वैन हमारे स्कूल की नहीं है। बहुत सारे बच्चों को अभिभावक अपने स्तर से स्कूल में पहुंचाने का बंदोबस्त करते हैं। हमारे स्कूल के सारे वाहन सुरक्षा मानकों के अनुरूप हैं।
- गोपी किशन, प्रबंधक, होली कांवेंट स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed