फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कांवड़ यात्रा में डीजे नहीं बजेगा, अनुमति लेकर बजाए जा सकेंगे लाउडस्पीकर

कांवड़ यात्रा में डीजे नहीं बजेगा, अनुमति लेकर बजाए जा सकेंगे लाउडस्पीकर

Fri, 07 Jul 2017 10:03 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में डीजे नहीं बजेगा, अनुमति लेकर बजाए जा सकेंगे लाउडस्पीकर
बदायूं। कांवड़ यात्राओं में डीजे नहीं बल्कि लाउडस्पीकर बजाया जा सकेगा। उसके लिए भी पहले से अनुमति लेनी जरूरी होगी। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने कहा कि सावन मास में कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद में धारा 144 लागू करते हुए डीजे को प्रतिबंधित किया गया है। इसकी सूचना जनपद के समस्त डीजे रखने वालों को दी गई है। हिदायत दी है कि डीजे का प्रयोग न किया जाए। कावड़ यात्रा में जो कावड़ समितियां डीजे के इतर अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग करना चाहेंगे। इसकी उनको अनुमति लेनी होगी। इसके लिए बाकायदा आवेदन करना होगा। शर्तों का कड़ाई से पालन करना होगा। अनुमति के लिए नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने सावन मास में कांवड़ यात्राएं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुझाव लेने को समाजसेवी संस्थाओं के साथ पुलिस लाइंस सभागार में कानून व्यवस्था की बैठक की। डीएम ने कहा कि सावन मास में होने वाली कांवड़ यात्राओं को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए उत्तम व्यवस्था होनी चाहिए, इससे यात्रियों को कोई परेशानी न उठानी पड़े। यह एक धार्मिक यात्रा है, इसमें शिवभक्तों की ओर से भजन कीर्तन किया जाना स्वाभाविक है लेकिन बिना अनुमति के ध्वनि संबंधित यंत्र नहीं बजाए जा सकेंगे। ध्वनि प्रदूषण न हो सके, इसके लिए बिना सक्षम अधिकारी की लिखित अनुमति के बिना कोई भी लाउडस्पीकर न बजाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति रात्रि के 10 बजे से प्रात: छह बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं कर सकेगा। किसी भी चिकित्सालय, शैक्षिक संस्थाओं तथा कोर्ट के चारों ओर कम से कम सौ मीटर का क्षेत्र शांत घोषित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भंडारे की व्यवस्था जिस तरफ से यात्री जा रहे हों उस तरफ रोड को छोड़कर की जाए, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव तथा एसपी सिटी कमल किशोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कांवड़ यात्रा से पहले दुरुस्त होंगे शहर के सीसी कैमरे
बदायूं। शहर में लगे सीसी कैमरे कांवड़ यात्रा से पहले दुरुस्त कर लिए जाएंगे। एसएसपी चंद्र प्रकाश ने इस संबंध के दिशा निर्देश दिए हैं। शहर के 13 स्थानों पर पुलिस के सीसी कैमरे लगे हुए हैं। इनमें ज्यादातर खराब पड़ हुए हैं। एसएसपी ने इस संबंध में रिपोर्ट तलब की तो पुलिस को इनकी याद आई है। अगले तीन दिन में कैमरों को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है।
सीसी टीवी कैमरे पुलिस के लिए कई मामलों में काफी अहम साबित होते हैं। इसके बावजूद शहर में पुलिस के 13 स्थानों पर लगे कैमरों में ज्यादातर कैमरे खराब पड़े हुए हैं। शहर में बरेली-मथुरा और मुरादाबाद-फर्रुखाबद हाईवे पर स्थित खेड़ा नवादा चौकी पर लगे कैमरों में दो कैमरे खराब पड़े हुए हैं। जबकि संवेदनशील मिश्रित आबादी वाले इस इलाके से बरेली, पीलीभीत, चंदौसी समेत कई स्थानों के कांवड़ियों को गुजरना होता है। रमजान से पहले भी कैमरों को दुरुस्त करने को कहा गया था, लेकिन इस पर काम नहीें हो सका। अब एक महीने के लिए कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। एसएसपी चंद्र प्रकाश ने शहर में सभी स्थानों पर लगे सीसी कैमरों को दुरुस्त कराने का आदेश दिया है। एसएसपी का आदेश मिलने के बाद अधीनस्थ सीसी कैमरों को लेकर चौकस हो गए हैं। कांवड़ यात्रा शुरू होने में तीन दिन का ही वक्त बाकी है।

----------
वर्जन-
शहर में लगे सीसी सीसी कैमरे ठीक कराने के दिशा निर्देश दिए हैं। निजी प्रतिष्ठानों में लगे कैमरों पर भी नजर रखी जाएगी। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी कैमरों को दुरुस्त करा लिया जाएगा।
-चंद्र प्रकाश, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed