फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बालिका झुलसी

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बालिका झुलसी

Thu, 15 Jun 2017 06:19 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बालिका झुलसी
दहगवां। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक बालिका गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार वालों ने लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे थाना जरीफनगर के गांव बिजयगढी निवासी चंद्रकेश की आठ वर्षीय पुत्री विनीता शौच के लिए जा रही थी। गांव के ही पास बने तालाब के पास पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और करंट लगने से तड़पने लगी। नजदीक ही पशु चरा रहे लोगों ने जब बच्ची को देखा तो आनन-फानन में बामुश्किल डंडे से उसे छुड़ाया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की सूचना बच्ची के परिवार वालों को दी गई। बालिका को तुरंत दहगवां सीएचसी में भर्ती कराया गया। बच्ची के पिता ने लाइनमैन की लापरवाही के चलते थाना जरीफनगर में उसे नामजद करते हुए तहरीर दी है। आरोप है कि थाना पुलिस ने तहरीर न लेकर वहीं दूसरी तहरीर लिखवा ली। बताते चले कि गांव में नई विद्युत लाइन खींची गई थी लेकिन गांव की लाइन को सुचारू नहीं किया गया। कुछ दिनों पहले ही लाइन को जोड़ दिया पर जमीन पर पड़े तार को हटाना मुनासिब नहीं समझा गया और यह हादसा हो गया। बता दें कि बीते सात दिन पहले भी गांव आंतर में हाईटेंशन लाइन के टूटे पड़े तार की चपेट में आकर एक घोड़ी की मौत हो गयी, जबकि एक महिला झुलस गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed