फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   21 children on four Anganwadi centers are severely encroached

चार आंगनबाड़ी केंद्रों पर 21 बच्चे अतिकुपोषित

Tue, 25 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Tue, 25 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
चितौरा और सैंजनी में प्रभारी डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
विज्ञापन

प्रभारी जिलाधिकारी एवं सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव ने हौसला पोषण मिशन अंतर्गत सोमवार को अपने गोद लिए गांव चितौरा तथा ग्राम सैंजनी में स्थापित चार आंगनबाड़ी केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पुष्टाहार सहित अन्य खाद्य सामग्री के संबंध में भी पूछताछ की। गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों को दिए जा रहे गर्म पके-पकाए भोजन की भी जानकारी ली। चितौरा स्थित प्रथम आंगनबाड़ी केंद्र पर 73 तथा दूसरे आंगनबाड़ी केंद्र पर 80 बच्चे पंजीकृत हैं, जिसमें 9-9 बच्चे अतिकुपोषित मिले। सैंजनी के प्रथम आंगनबाड़ी केन्द्र पर पंजीकृत बच्चों में एक तथा द्वितीय आंगनबाड़ी केन्द्र पर पंजीकृत बच्चों में दो बच्चे अतिकुपोषित मिले।

सीडीओ ने अतिकुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए पूर्ण प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने चितौरा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर मैन्यू के अनुसार गर्म पके भोजन की गुणवत्ता को भी देखा। उन्होंने बाल विकास विभाग के अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को हिदायत दी कि अतिकुपोषित बच्चों की देखरेख तथा उनके पोषण के लिए किए जा रहे प्रयासों में कोई भी कोताही न बरती जाए। अतिकुपोषित बच्चों को जिला चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र में प्राथमिकता के आधार पर भर्ती कराया जाए, जिससे वह सामान्य रूप से स्वस्थ्य हो सकें। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी निर्मला शर्मा, सैंजनी की आंगनबाड़ी वर्क र रमादेवी, चितौरा की आंगनबाड़ी वर्कर कृष्णा सारस्वत तथा नंदा शर्मा मौजूद मिलीं। आंगनबाड़ी केन्द्र की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed