फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   राशन वितरण पर रहेगी खास नजर:डीएम

राशन वितरण पर रहेगी खास नजर:डीएम

Fri, 10 May 2019 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
राशन वितरण पर रहेगी खास नजर:डीएम
बदायूं। राशन वितरण में कहीं पर कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। उनकी निगरानी में गरीबों के लिए राशन का वितरण किया जाएगा, साथ ही पात्र लोगों की एक लिस्ट दुकान के बाहर चस्पा की जाए।
विज्ञापन

गुरुवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में 14, 15 और नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न कारणों से लंबित या रिक्त चल रही राशन की दुकानों पर 16 व 17 मई को एक साथ अधिकारियों की उपस्थिति में राशन का वितरण कराया जाएगा। अधिकारी यह ध्यान रखें कि वितरण पॉस मशीन से ही कराया जाए। वितरण अधिकारी की जिम्मेदारी है कि लाभार्थियों की एक सूची वह दुकान के बाहर चस्पा करें और दूसरी अपने पास रखे। मोहल्ला या गांव के व्यक्ति चाहें तो इसकी फोटो लेकर लाभार्थियों के नाम व यूनिट देख सकते हैं। वितरण अधिकारी एक-एक व्यक्ति के राशन का हिसाब रखेगा। बिना वितरण अधिकारी की उपस्थिति में राशन का वितरण नहीं होगा। पॉस मशीन से निकली हुई पर्ची कार्डधारक को अवश्य दी जाए। पॉस मशीन द्वारा अंगूठा न लेने पर ऐसे कार्डधारकों को अलग से वितरण तिथि निर्धारित की जाएगी। वितरण अधिकारी बीच-बीच में वितरण का मोबाइल में वीडियो बनाते रहे। वितरण होने के बाद सारा हिसाब रजिस्टर में दर्ज करें। सेक्टर ऑफिसर दोनों दिन दुकानों का निरीक्षण करेंगे। जो कार्डधारक राशन न लेने आएं ऐसे लाभार्थियों के घर-घर जाकर कारण का पता लगाएं। लेखपाल द्वारा अपात्र लोगों की सूची देने के बावजूद भी नाम नहीं काटे गए हो, तो ऐसे अधिकरियों, कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एडीएम राम निवास शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी, डीएसओ रामेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed