{"_id":"5cbf711abdec2213f93315fb","slug":"201556050202-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के महापर्व में 59 फीसदी मतदाताओं ने दी आहुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के महापर्व में 59 फीसदी मतदाताओं ने दी आहुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मंगलवार को लोकसभा चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया। बदायूं लोकसभा सीट के लिए कुल 58.98 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें गुन्नौर के मतदाता भी शामिल रहे। सबसे ज्यादा बिसौली विधानसभा क्षेत्र में 60.26 फीसदी मतदान हुआ, जबकि दातागंज में सबसे कम 56.26 फीसदी वोट पड़े। जिले में कुल 58 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, इसमें आंवला लोकसभा सीट के अंतर्गत दातागंज और शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भी शामिल रहे । एडीजी अविनाश चंद्र के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने भी अनेक बूथों पर पहुंचकर जायजा लिया।
जिले में इस बार 2557 बूथ बनाए गए थे, जहां पर 22 लाख 78 हजार 680 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। तीसरे चरण के तहत मंगलवार की सुबह सात बजे जिले में मतदान शुरू हुआ। सुबह मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया, लेकिन जैसे-जैसे धूप बढ़ने लगी वैसे-वैसे बूथों पर मतदाताओं की लाइन घटती गई। दोपहर को एडीजी अविनाश चंद्र ने यहां पहुंचकर एसके इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, दास कॉलेज आदि में पहुंचकर जायजा लिया।
उघैती। मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया। उघैती के साथ ही क्षेत्र के गांव सराह बरौलिया, खितौरा, सराह बघौली, रियोनाई, खंडुआ चाचीपुर, करनपुर सहित अन्य गांवों में शांतिपूर्वक मतदान किया गया।
विज्ञापन
उसावां। तेज धूप होने के बाद भी मतदाताओं में खूब उत्साह था। आंवला लोकसभा सीट से जुड़े कस्बे के 11 बूथों पर कुल 10793 मतदाता थे जिनमें से छह बजे तक 5237 ने मतदान किया। बहुत से मतदाता सूची में नाम नहीं होने की वजह से मतदान से वंचित रहे।
कुंवरगांव। नगर में पांच बूथ बनाए गए थे, कुल 6118 में 3511 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कादरचौक। क्षेत्र में कुल 128 बूूथों पर मतदान हुआ, जिनमें 13 बूथ संवेदनशील थे।
ककराला। आंवला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ककराला में करीब 49 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पर कुल 30,790 मतदाता थे। इन्हें मतदान करने को 29 बूथ बनाए गए थे।
बिल्सी। एनए इंटर कॉलेज, नन्नूमल जैन इंटर, महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय, नगर पालिका परिषद, नवीन प्राथमिक स्कूल मोहल्ला संख्या तीन में बने 20 बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। शुरू के दो घंटे तक मात्र 10 फीसदी लोगों ने मतदान किया। नवीन प्राथमिक स्कूल मोहल्ला संख्या तीन में कुछ भाजपा कार्यकताओं ने पुलिस पर लोगों को वोट न डालने का आरोप लगाते हुए शिकायत की, जिसके बाद यहां काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।
बिसौली। मतदान शांतिपूर्ण रहा। एडीजी अविनाश चंद्र के साथ डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने नगर के जूनियर हाईस्कूल बूथ का निरीक्षण किया। जूनियर हाईस्कूल पर बने पोलिंग बूथ व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के बूथ के एजेंट ने सांसद धर्मेंद्र यादव से शिकायत की कि उनके बूथों पर सुरक्षाकर्मी निष्पक्ष मतदान नहीं होने दे रहे हैं एवं सपा के एजेंट से अभद्रता भी कर रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही सांसद धर्मेंद्र यादव दल बल के साथ स्वयं ही मौके पर आ गए, लेकिन तब तक मतदान का समय पूरा हो चुका था और मतदान केंद्र का गेट भी बंद हो गया था। गेट न खुलने की शिकायत जिलाधिकारी से करने के बाद श्री यादव आगे की ओर चले गए।
दबतोरी। मंगलवार को मुंबई से साप्ताहिक ट्रेन लोकमान्य तिलक से सैकड़ों स्थानीय लोग अपने पत्नी-बच्चों को लेकर संग्रामपुर और लक्ष्मीपुर में वोट डालने के लिए पहुंचे। मुस्लिम महिलाओं ने चेहरे से नकाब हटाने का विरोध किया लेकिन पीठासीन अधिकारी की सख्त हिदायत पर महिलाओं ने नकाब चेहरे से हटाने के बाद वोट डाले।
...और जब इंस्पेक्टर ने बीएलओ को हड़काया
जरीफनगर। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम सेखूपुरा के मतदान केंद्र के पास एक बीएलओ के बिस्तर पर एक प्रत्याशी का प्रचार होता रहा। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर पंकज लवानियां ने बीएलओ को फटकार लगाते हुए मतदान सहायता केंद्र से तुरंत उस थैले को हटवाया।
जिलेभर में इतना हुआ मतदान
----------------
बिसौली - 60.26
सहसवान - 58.04
बिल्सी - 58.17
बदायूं - 58.84
शेखूपुर - 56.43
दातागंज - 56.26
गुन्नौर -59.05
बदायूं लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदान- 58.98 प्रतिशत
जिले में कुल मतदान- 58 प्रतिशत