{"_id":"5b843e9742c79246353bbbfd","slug":"201535393431-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ांच घंटे जाम रहा बदायूं-मेरठ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ांच घंटे जाम रहा बदायूं-मेरठ हाईवे
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नं0-54,55
पांच घंटे जाम रहा बदायूं-मेरठ हाईवे
निर्माणाधीन पुलिया में रोडवेज बस और ट्रक फंसने से हुई दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
सहसवान। हाईवे पर निर्माणाधीन पुलिया में एक रोडवेज बस और ट्रक फंस जाने से करीब पांच घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। इस दौरान वाहनों में सवार लोग खासे परेशान रहे।
सोमवार को सुबह करीब साढे़ पांच बजे बदायूं-मेरठ हाईवे पर गांव नगला चोई के पास हुआ। दिल्ली की ओर से आ रही रोडवेज की एक बस विनायक पब्लिक स्कूल के पास अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया में फंस गई। गनीमत यह रही कि बस में सवारियां बहुत कम थीं। बस फंसने पर सवारियां ड्राइवर की तरफ वाली सीटों से उतरकर अपने गंतव्य को चली गई। इसी दौरान पीछे से पत्थर भरा एक ट्रक आया। चालक ने ट्रक को बस के बराबर से होकर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सड़क किनारे मिट्टी गीली होने के कारण ट्रक के पहिए जमीन में धंस गए। हाईवे पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। हालांकि दो पहिया वाहन निकलते रहे। बाद में रोडवेज बसें और छोटे वाहन गांव में होकर निकलने लगे। भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन से फंसे वाहनों को हटवाया। तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। करीब पांच घंटे तक हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहा।