फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शहर के तीन मोहल्लों में नहीं पहुंच रहा पानी, लोग परेशान

शहर के तीन मोहल्लों में नहीं पहुंच रहा पानी, लोग परेशान

Mon, 30 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
शहर के तीन मोहल्लों में नहीं पहुंच रहा पानी, लोग परेशान
शहर के तीन मोहल्लों में नहीं पहुंच रहा पानी, लोग परेशान
विज्ञापन

टैंकर से पानी लेने को लगानी पड़ती है लाइन
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त करने वाले ठेकेदार पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। मुख्य पाइप लाइन टूटने से शहर के तीन मोहल्लों में पानी की सप्लाई ठप है। इससे लोग खासे परेशान हैं। नगर पालिका के भेजे टैंकर से पानी लेने के लिए लोगों को सुबह से ही लाइन में लगना पड़ता है। उधर, चेयरमैन का कहना है कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त करने वाले बिजली विभाग के ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
रविवार को नई सराय में बिजली विभाग की ओर से अंडरग्राउंड केबल डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान केबल डाल रही हाईब्रेड मशीन एक तरफ झुक गई और पानी के पाइप लाइन पर गिर गई। इस वजह से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और वहां से पानी बहने लगा। जानकारी होने पर पालिका की ओर से पानी सप्लाई को बंद कर दिया गया। साथ ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया। जिस वजह से सोमवार को कूचा पांडा, पटियाली सराय और आर्य समाज की ओर पानी बंद रहा। लोगों को पानी की किल्लत न हो इसके लिए वहां पर पानी के टैंकरों को रखवा दिया गया। चेयरमैन दीपमाला गोयल ने बताया कि बिजली विभाग के ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अभी एक दो दिन लग जाएंगे।
विज्ञापन

इंसेट--
दो लाख का हुआ नुकसान
- नगर पालिका की ओर से जेई ने बनाए एस्टीमेट के अनुसार पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। पालिका की ओर से बिजली विभाग को इसकी भरपाई के लिए एस्टीमेट भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed