फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   villager crushed to death

होली मिलन को जाते ग्रामीण को कुचला, मौत

Sat, 03 Mar 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 03 Mar 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
villager crushed to death
injured
होली के मौके पर सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बढ़ी तो कई हादसे भी हो गए। बिनावर में होली मिलन को जाते एक ग्रामीण की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। कई और जगह भी वाहनों की भिड़ंत में लोग घायल हुए। इनमें से कुछ को जिला अस्पताल तो कुछ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकतर हादसे नशे में तेज गति से वाहन दौड़ाने के कारण हुए, इस दौरान इन लोगों के पास हेलमेट भी नहीं थे।
विज्ञापन

कादरचौक के गांव सिमरा निवासी सत्येंद्र (24) होली के दिन बाइक से ननिहाल जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई। इससे दोनों ही बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से सत्येंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उघैती के खंडुआ गांव निवासी जयमाला (20) पत्नी सुरेश भी पति के साथ होली मिलने अपने मायके कासगंज के हरिनगला गांव जा रही थीं। रास्ते में वजीरगंज के पास इनकी बाइक फिसल गई। गंभीर रूप से घायल जयमाला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उझानी निवासी भरत सिंह अपने भाई धीरज के साथ कस्बे में ही होली मिलकर घर लौट रहे थे। रास्ते में दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों ही भाई बाइक से गिरकर घायल हो गए।
वजीरगंज। क्षेत्र के ग्राम सहावर खेड़ा के आर्येंद्र कुमार (21) और चंद्रभान (22) तथा दोजपाल (22) बाइक से आंवला क्षेत्र के गांव गुरुवा जा रहे थे। बाइक आर्येंद्र चला रहा था। कस्बे के आंवला रोड पर देवी के मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे डनलप में जा घुसी। इससे तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के फोन पर पहुंची 108 एंबुलेंस से गंभीर घायल आर्येंद्र तथा चंद्रभान को जिला अस्पताल भेजा गया। इन्हें बाद में बरेली रेफर कर दिया गया। तीसरे घायल दोजपाल को बाद में एंबुलेंस से बदायूं भेजा गया।
बिनावर। बरेली-बदायूं हाईवे पर विजयनगला पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम साइकिल सवार बृजपाल (65) को बरेली दिशा से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बरखेड़ा गौंटिया निवासी बृजपाल अपने चचेरे भाई सुआ सिंह के साथ रहते हैं। वह गांव में होली मिलकर घर लौट रहे थे। घटना के बाद किसी रहागीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। होली के दिन हुए हादसे से उनके परिवार में कोहराम मच गया।


चलती बस से गिरकर महिला घायल
बदायूं। शहर के नाहर खां सराय मोहल्ला निवासी फिरासत की बेटी हुमा खान ऐस कॉलेज में बीए कर रही है। शनिवार को हुमा, मां नसीम बेगम के साथ कॉलेज में प्रवेशपत्र लेने गई थीं। यहां प्रवेशपत्र लेने के बाद यह लोग बरेली मथुरा हाईवे पर खड़ी होकर बदायूं आने को वाहन का इंतजार कर रहे थे। उझानी दिशा से आई निजी बस में यह लोग बैठे तो चालक ने तेजी से बस आगे बढ़ा दी। इससे नसीम बेगम अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ीं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed