{"_id":"5a16c4764f1c1bc45b8b7f9a","slug":"201511441526-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"... और शुरु हुआ आंकड़ेबाजी का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... और शुरु हुआ आंकड़ेबाजी का खेल
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार में जुटे रहे प्रत्याशी और समर्थक मतदान के बाद अब फुरसत में हैं। चुनाव के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों और मतदाताओं में जीत हार को लेकर आंकड़ेबाजी शुरू हो गयी है। सभी प्रत्याशी अपने को जीता हुआ मानकर चल रहे हैं तो कहीं समर्थक उम्मीदवार की जीत पक्की मानकर बधाई देते नजर आ रहे हैं।
बुधवार को सात नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में मतदान कराने को लेकर हर तरह की तिकड़मबाजी की। मतदान के दिन प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता एक-एक वोटर को बूथ तक पहुंचाने में जुटे रहे। शाम को चुनाव खत्म होने के बाद सभी ने राहत महसूस की। हालांकि उनका काम यहीं खत्म नहीं हुआ है। मतदान के बाद आंकड़ेबाजी का खेल शुरू हो गया है। हर प्रत्याशी और नेता अपने हिसाब से गुणा भाग करके जीत निश्चित मान रहा है। वहीं कुछ प्रत्याशी हकीकत का अंदाजा लगाकर खामोश होकर घर बैठ गए हैं।