{"_id":"59e60c244f1c1bce538b7f30","slug":"201508248612-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका व नगर पंचायत दफ्तरों में नो-ड्यूज लेने को लगी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका व नगर पंचायत दफ्तरों में नो-ड्यूज लेने को लगी लाइन
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
CHUNAV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। निकाय चुनाव में उतरने वाले दावेदार अब नो-ड्यूज (अदेय प्रमाण पत्र) हासिल करने में लगे हैं। सो सभी नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायत कार्यालयों में सुबह से ही ऐसे दावेदारों की लाइन लग जाती है। कुछ ऐसा नहीं नजारा यहां नगर पालिका परिषद कार्यालय में देखने को मिल रहा है।
नवंबर माह में संभावित निकाय चुनाव को लेकर पूरी तैयारी चल रही हैं। 25 अक्तूबर तक आचार संहिता के लागू होने की उम्मीद जताई जा रही है। सो इस चुनावी समर में उतरने वाले संभावित दावेदारों ने संबंधित नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों से अदेय प्रमाण पत्र हासिल करना शुरू कर दिया है। यहां बता दें कि चुनाव में वहीं व्यक्ति खड़ा हो सकता है जिसका अपनी निकाय में किसी तरह के कर का बकाया नहीं है। यदि किसी पर है तो उसे पहले पूरा कर चुकाना होगा। तब अदेय प्रमाणपत्र मिलेगा और फिर वह मैदान में आ सकता है।
जिले में हर नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत में अदेय प्रमाण पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। यहां बता दें कि निकाय चुनाव के मद्देनजर अदेय प्रमाण पत्र जारी करने में लगे कर्मचारियों की छुट्टी पर भी ब्रेक लगा दिया गया है। ताकि जो भी व्यक्ति अदेय प्रमाण पत्र लेने आ रहा है उसे समय से मिल सके।
विज्ञापन
--
बढ़ गई निकायों की आय
निकायों की आय में बढ़ोतरी हो रही है। जानकार लोग बताते हैं कि सभी तरह के कर अदा करने के बाद ही अदेय प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। इसकी वजह से निकायों की आय बढ़ गई है। चुनाव तक निकायों की आर्थिक स्थिति ठीक हो सकती है।