फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ओडीएफ में लगाए गए कर्मचारियों ने रूपये नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन

ओडीएफ में लगाए गए कर्मचारियों ने रूपये नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन

Sun, 08 Oct 2017 10:03 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
ओडीएफ में लगाए गए कर्मचारियों ने रूपये नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन
बदायूं। गांव के लोगों को खुले में शौच नहीं जाने के लिए प्रेरित करने के लिए ओडीएफ के अंतर्गत लोगों को लगाया गया था, लेकिन कई ब्लाक में काम कर रही टीमों को अब तक वेतन नहीं मिला। इससे नाराज होकर उन्होंने शनिवार को विकास भवन में प्रदर्शन कर रुपये दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलेभर में ओडीएफ के अंतर्गत कई कर्मचारी काम कर रहे हैं। इसमें से कुछ कर्मचारियों का वेतन नहीं मिला, जिसके बाद शनिवार को विकास भवन में पहुंचकर कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सालारपुर, जगत, उझानी, अबियापुर, वजीरगंज समेत अन्य जगहों के कर्मचारियों का कहना था वह गांव-गांव जाकर लोगों को खुले में शौच नहीं जाने के लिए प्रेरित कर रहे है। ऐसा करते हुए दो से तीन महीने हो गए पर वेतन नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारी एडीपीआरओ से मिले और समस्या के बारे में बताया।
विज्ञापन

एडीपीआरओ राजीव कुमार मौर्य का कहना है कि करीब 216 लोगों का वेतन अभी तक नहीं पहुंचा था। इसको लेकर यह लोग मिलने आए थे। इनकी समस्या का समाधान कर दिया गया है। इनका वेतन बैंक में जमाकर दिया गया है। इनके खातों को मिलान चल रहा था। इसके चलते देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed