फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दूसरे चरण में हुआ 22 हजार किसानों का कर्जा माफ

दूसरे चरण में हुआ 22 हजार किसानों का कर्जा माफ

Wed, 04 Oct 2017 10:03 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
दूसरे चरण में हुआ 22 हजार किसानों का कर्जा माफ
बदायूं। जिले के 1.30 लाख लघु और सीमांत किसानों की कर्जमाफी में अब तक 45 हजार किसानों का कर्जा माफ हो पाया है। करीब 85 हजार किसानों का कर्ज माफ होना बाकी है। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि 15 अक्तूबर तक सभी लघु और सीमांत किसानों का कर्ज माफ किए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

पहले चरण में एक लाख तक का 23881 किसानों का कर्जा माफ करने के लिए करीब 168 करोड़ रुपये मिले। पहले चरण में करीब 28000 हजार किसान आधार कार्ड लिंक करा पाए गए और करीब 25 हजार किसान भूलेख के सत्यापन में पात्र मिलें। इनमें से 23881 किसानों का कर्जमाफ हो पाया। दूसरे चरण में करीब 22 हजार किसानों की कर्जमाफी के लिए करीब 157 करोड़ रुपये की डिमांड की गई। दूसरे चरण की बैंकों को धनराशि प्राप्त हो चुकी है। इस प्रकार अब तक करीब 45 हजार किसानों का कर्ज माफ हो सका है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिले में करीब चार हजार मृतक आश्रित किसानों का कर्ज है, उनके साथ शेष किसानों का 15 अक्तूबर तक कर्ज माफ किया जाना है। उन्होंने बताया कि एनपीए खाते वाले किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ करने के लिए शासन की ओर से योजना आने वाली है। कोई भी किसान परेशान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed