{"_id":"59d313164f1c1bcb538b576f","slug":"201507005206-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को ढूढ़े नहीं मिला 40 किलो डोडा पाउडर !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को ढूढ़े नहीं मिला 40 किलो डोडा पाउडर !
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)।
नशे के लती लोगों के लिए स्मैक के बाद दूसरी पसंद के रूप में शुमार डोडा पाउडर पांच दिन के अंदर चार तस्करों को जेल पहुंचा चुका है। तस्करों के पास से 10 किलो डोडा पाउडर बरामद भी कर लिया, लेकिन पुलिस ने जिस दिन कार्रवाई शुरू की उससे दो-तीन दिन पहले ही एक बड़ी खेप इलाके में पहुंची थी। करीब 50 किलो डोडा पाउडर की खेप का बाकी का माल कहां गया, पुलिस को इसका कोई सुराग नहीं मिला है।
डोडा पाउडर के बिक्री का भंडाफोड़ पांच दिन पहले कोतवाली पुलिस ने सकरी जंगल गांव के इस्लाम और उसके भांजे इमरान को दबोच कर किया था। दोनों के पास से पांच किलो पाउडर मिला। पूछताछ में पुलिस को डोडा पाउडर लाने वाले तस्करों के ठिकानों पता चला। अगले दिन ही पुलिस ने नगर निवासी अनूप थापा और सकरी जंगल के रिजवान को पकड़ लिया। रिजवान और अनूप से भी ढाई ढाई किलो पाउडर बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक डोडा पाउडर की जो खेप यहां पहुंची थी, वह करीब 50 किलो वजन की थी। इसमें महज 10 किलो माल ही बरामद हो पाया। ऐसे में सवाल उठता है कि बाकी बचा 40 किलो डोडा पाउडर कहां गया। सब इंसपेक्टर संजय कुमार शर्मा की मानें तो तहकीकात चल रही है। जहां भी पता लगा, वहां दबिश देकर डोडा पाउडर बरामद कर लिया जाएगा।
तस्कर साथ पकड़ा पर चाकू रखने में चालान
उझानी। डोडा पाउडर के तस्करों को पुलिस ने जिस दिन पकड़ना शुरू किया, उसी दौरान नगर का ही सुमित नामक एक और युवक भी हत्थे चढ़ा था। तस्करों ने उसकी संलिप्तता भी उजागर की लेकिन पुलिस रिकार्ड पर गौर करें तो उसका रविवार को चाकू रखने में चालान किया गया।