{"_id":"59cf1e8f4f1c1bb0538b4f78","slug":"201506745999-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में करंट लगने से बालक की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में करंट लगने से बालक की हालत बिगड़ी
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव। मंदिर में करंट लगने से एक बालक की हालत बिगड़ गई। मंदिर में उस समय काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरनाथपुर रोड स्थित ग्राम देवता मंदिर पर नवरात्र की नवमी के मौके पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ थी। इसी दौरान मंदिर में लगे लोहे के दरवाजे में करंट उतर आया। बालक खेमपाल पुत्र प्रेमपाल निवासी वार्ड नंबर चार झाडू उठाने गया था। करंट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। जमीन पर करंट आने और बालक की हालत को देख मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। किसी व्यक्ति ने केबल को हटाया।
परिवार वाले तुरंत ही बालक को जिला अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिवार वालों ने बताया कि खेमपाल की हालत में सुधार है।
मंदिर के महंत साधू सिंह ने बताया कि केबल पुरानी होने की वजह से वह चटक गई थी। वहीं से करंट आ गया था। पहले किसी की नजर कटी केबल पर नहीं पड़ी थी। नहीं तो पहले ही उसे बदलवा दिया जाता।