{"_id":"596849884f1c1b0d4e8b4967","slug":"201500006792-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बरेली के लिए देना होगा 92 रुपये किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बरेली के लिए देना होगा 92 रुपये किराया
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सावन माह में कावड़ियों को लेकर प्रशासन की तरफ से किए गए रूट डायवर्जन का बोझ रोडवेज यात्रियों पर पड़ेगा। शुक्रवार से रोडवेज की बसें सीधे-आने जाने के बजाय अन्य वैकल्पिक मार्गों से होकर आएंगी-जाएंगी, इससे यात्रा की दूरी बढ़ जाने की वजह से रोडवेज ने किराया भी बढ़ा दिया है। अब परिवहन निगम की बस में यात्रियों को बरेली-बदायूं का सफर तय करने के लिए 55 के बजाए 92 रुपए किराया देना होगा। सावन माह तक यात्रियों को इसी तरह दिक्कत झेलनी पड़ेगी।
सावन माह में प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को कावड़ियों के चलते रूट डायवर्जन किया गया है। पहले ही दिन बसों को निर्धारित रूट से न भेजने पर निगम को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। बदायूं से बरेली जाने के लिए बसों को आंवला, गैनी, भमोरा होते हुए बरेली जाना था लेकिन पुलिस ने आंवला से बसों को नहीं निकलने दिया। अलीगंज शाहबाद के रास्ते रामपुर होकर बस बरेली तीन घंटे देरी से पहुंची थी। इसी तरह बरेली से बदायूं आने वाली बसों को निर्धारित रूट से न आकर सेटेलाइट चौराहा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज होते हुए तीन घंटे अतिरिक्त लगे। एआरएम राजेश कुमार का कहना है कि अब निगम की बसों में यात्रियों को किलोमीटर के हिसाब से किराया देना होगा।
------
इंसेट...
मार्ग संशोधित मार्ग किमी किराया
बदायूं, बिनावर,भमोरा, बरेली बदायूं, दातागंज,बेलाडांडी, फतेहगंज पूर्वी 98 92
बदायूं, सहसवान, आनंद बिहार बदायूं, बिसौली, नरैनी, सहसवान, आनंद विहार 264 259
बदायूं, चंदौसी, आनंद बिहार बदायूं, चंदौसी, संभल,गवां,अनूपशहर, आनंद विहार 253 253
बदायूं, बिल्सी, आनंद विहार बदायूं, बिसौली, गवां, अनूपशहर, आनंद विहार 294 280
बदायूं, फरुखाबाद बदायूं, डहरपुर,म्याऊ, कलान, फरुखाबाद 132 125
बदायूं, कासगंज, आगरा बदायूं, कादरचौक,पटियाली,एटा,आगरा 178 164
बदायूं, कासगंज, अलीगढ़ बदायूं, कादरचौक,अभापुर, कासगंज, अलीगढ 169 156
----
--कोट
निर्धारित रूट पर न भेजकर पहले दिन ही बसों को विभिन्न रूट से भेजा गया था। गंतव्य तक पहुंचने में बसों को दो से तीन घंटे अतिरिक्त लगे थे। सावन तक किलोमीटर के हिसाब से यात्रियों को किराया वसूला जाएगा।
विज्ञापन
-राजेश कुमार, सहायक क्षेत्रिय प्रबंधक, बदायूं डिपो