{"_id":"6a861276be09c8f35d02cdaf","slug":"20000-snatched-by-men-claiming-to-be-from-bajrang-dal-case-registered-against-four-badaun-news-c-123-1-bdn1010-171124-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बजरंग दल का बताकर 20 हजार रुपये छीने, चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बजरंग दल का बताकर 20 हजार रुपये छीने, चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। गंगा एक्सप्रेस-वे और डहरपुर कलां गांव के मध्य खुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताते हुए चार युवकों ने मुर्गों से भरी पिकअप रोक ली। व्यापारियों को धमकी देकर 20 हजार रुपये छीन ले लिए। मुर्गा व्यापारी की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत चार लोगों पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस को दी गई तहरीर में म्याऊं गांव के मुर्गा व्यापारी नेत्रपाल ने आरोप लगाया है कि वह अपने ही गांव के सत्यपाल और अमन के साथ बीसलपुर कस्बे से मुर्गे खरीदकर पिकअप से म्याऊं लौट रहे थे। बुधवार की तड़के 4 बजे डहरपुर और एक्सप्रेस-वे के बीच में कार में सवार होकर आए चार युवकों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और खुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताते हुए गाड़ी को सीज कराने की धमकी दी।
गाड़ी छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये न होने की बात कहने पर युवकों ने मुर्गा व्यापारियों की तलाशी ली। तलाशी में उन लोगों पर 19,200 रुपये निकले। वह उन्होंने ले लिए, बाद में एक नंबर देकर 800 रुपये यूपीआई में डलवाए। नेत्रपाल ने बताया कि युवक उसका मोबाइल फोन भी ले गए। जो घटपुरी थाना बिनावर के पेट्रोल पंप पर दे दिया और उन्हें बता गए कि पंप मैनेजर के रिश्तेदार पीछे आ रहे हैं, उन्हें फोन दे देना। तहरीर में बताया गया कि ऑनलाइन रुपये लेने वाला अपना मोबाइल नंबर भी दे गया था।
विज्ञापन
तहरीर मिलने पर पुलिस ने घटना को गंभीर बताया और जिस नंबर पर यूपीआई से मुर्गा व्यापारियों से यूपीआई पर रुपये लिए थे, उसके आधार पर बदायूं के हरिओम समेत चार लोगों पर लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि घटना में मुर्गा व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास शुरू कर दिए हैं। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।