{"_id":"030bd37c5bbc8f9c4cef2bd2d3347950","slug":"2-died-and-8-wounded-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो लोगों की मौत, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो लोगों की मौत, आठ लोग घायल
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी में दूसरा सड़क हादसा जिरौली मोड़ के पास हुआ। हरियाणा के पलवल निवासी जितेंद्र (35) पुत्र दीपचंद्र अपने रिश्तेदारी में बदायूं आए थे। रविवार को यह परिवार के साथ वापस लौट रहे थे। रास्ते में जिरौली मोड़ पर उनकी सेंट्रो कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र समेत उनका भाई वीरू (24), मंशी (18) जितेंद्र का बेटा बिन्नू (8), गोपाल (10) और उनकी मां घायल हो गईं। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बिसौली। गन्ना तौल कराने जा रहा एक किसान की टैंकर की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक किसान रघुवीर के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। टैंकर पुलिस की कब्जे में है, जबकि चालक भागने में सफल हो गया।
वजीरगंज थाने के गांव भवानीपुर के निवासी रघुवीर (40) पुत्र लखपत सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर यदु शुगर मिल जा रहे थे। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव के पास बच्चे ट्रॉली से गन्ना खींचने लगे। बच्चों को भगने के लिए रघुवीर ट्रॉली के पीछे चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूध के टैंकर ने रघुवीर को रौंद दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक टैंकर को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। रघुवीर के परिवार में कोहराम है।