फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   19,632 candidates will take the PET today across 25 centres in two shifts.

Budaun News: पीईटी आज, 25 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा देंगे 19,632 अभ्यर्थी

Fri, 30 Oct 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
19,632 candidates will take the PET today across 25 centres in two shifts.
बदायूं रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते अभ्यर्थी। संवाद
बदायूं। जिले में शुक्रवार को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में 19,632 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 9816 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए जिले में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से परीक्षा के लिए बदायूं शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल, डीपॉल स्कूल, ब्लूमिंगडेल स्कूल, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज, नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज, हाफिज सिद्दीक इस्लामिया इंटर कॉलेज, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय और बीआरबी मॉडल स्कूल को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा एचपी इंटरनेशनल स्कूल, पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, एनएमएसएन दास महाविद्यालय के ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी व श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी में भी परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, शहर के लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, जीलॉट पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, फ्लोरेंस नाइटिंगेल पब्लिक स्कूल, राजकीय महाविद्यालय और महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उझानी स्थित एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दोनों पालियों में अलग-अलग होंगे अभ्यर्थी
परीक्षा के लिए प्रत्येक पाली में 9816 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली की परीक्षा में 9816 और दूसरी पाली में भी 9816 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस तरह दोनों पालियों को मिलाकर कुल 19,632 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं सबसे जयादा परीक्षार्थी ब्लूमिंगडेल स्कूल, बीआरबी मॉडल स्कूल में रहेंगे। यहां पर 600-600 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसके अलावा डीपीएस में 576 पंजीकृत हैं। सबसे कम 360 राजकीय महाविद्यालय में पंजीकृत हैं। इसके अलावा अन्य सभी सेंटरों पर 384-384 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
----------
शहर से उझानी तक बनाए गए हैं केंद्र
पीईटी के लिए बदायूं शहर के विभिन्न राजकीय और निजी शिक्षण संस्थानों के साथ उझानी में भी केंद्र निर्धारित किया गया है। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार इंतजाम किए जाने हैं। परीक्षा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
---------
सभी सेंटरों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कराने के लिए पूरी तैयारी है। सभी केंद्रों पर स्टाफ से लेकर पुलिस तैनात रहेगी। -लालजी यादव, डीआईओएस
---
फोटो-50



पीईटी को लेकर स्टेशन पर इंतजार करते दिखे अभ्यर्थी



बदायूं। पीईटी को लेकर बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। सेंटर दूर होने के कारण अभ्यर्थी एक दिन पहले ही सफर के लिए निकलते दिखे। प्लेटफॉर्म पर लड़के और लड़कियां अपने परिजनों के साथ ट्रेन का इंतजार करते नजर आए।



अभ्यर्थियों ने बताया कि जिले के लड़कों का सेंटर मेरठ और लड़कियों का बरेली गया है। ऐसे में उन्हें एक दिन पहले ही निकलना पड़ रहा है। रात में ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था को लेकर भी अभ्यर्थी परेशान दिखे।



स्टेशन पर मौजूद छात्र मोहित ने बताया कि उसका सेंटर मेरठ में है। बदायूं से मेरठ के लिए सीधी ट्रेन न होने से पहले बरेली जाना पड़ेगा, फिर वहां से मेरठ के लिए ट्रेन पकड़नी होगी। इसलिए वह गांव से दो घंटे पहले ही स्टेशन पर बैठे हुए हैं। वहीं छात्रा प्रिया ने बताया कि उसका सेंटर बरेली में है, लेकिन सुबह 9 बजे रिपोर्टिंग है, इसलिए एक दिन पहले जाना मजबूरी है।




अभ्यर्थियों का कहना था कि पीईटी जैसी बड़ी परीक्षा में सेंटर नजदीक होना चाहिए था, ताकि छात्र आसानी से परीक्षा दे सकें। दूर सेंटर होने से खर्चा भी बढ़ गया है और समय भी ज्यादा लग रहा है। बावजूद इसके अभ्यर्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह दिखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed