फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बर्ड फेस्टिवल में छात्रों को समझाया पक्षियों की मौजूदगी का महत्व

बर्ड फेस्टिवल में छात्रों को समझाया पक्षियों की मौजूदगी का महत्व

Sat, 02 Feb 2019 06:46 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 02 Feb 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
बर्ड फेस्टिवल में छात्रों को समझाया पक्षियों की मौजूदगी का महत्व
उझानी (बदायूं)। बर्ड फेस्टिवल पर शनिवार को कछला गंगाघाट पर जुटे वन अफसरों ने पक्षियों के प्रति लोगों का जागरूक किया। कार्यक्रम में जुटे छात्रों ने निबंध लिखकर पक्षियों की महत्ता उजागर की तो अफसरों ने उन्हें पक्षियों की मौजूदगी का महत्व समझाया।
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से प्रभागीय निदेशक ईशा तिवारी की देखरेख में गंगाघाट पर स्थानीय और प्रवासी पक्षियों की गणना का काम चला। वन कर्मियों ने इस दौरान घाट के आसपास करीब दो किलोमीटर के दायरे में पक्षियों पर गौर किया। इसके बाद हुई गोष्ठी में मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह ने कहा कि पक्षियों के प्रति लोगों को सजग रहना चाहिए। ऐसा माहौल बनाया जाए जिससे इलाके में पक्षियों की संख्या में इजाफा हो। प्रवासी पक्षियों की दस्तक भी अच्छी बात है। उप प्रभागीय वनाधिकारी बीएन सिंह और एनएमएसएन दास कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. मनवीर सिंह ने भी पक्षियों के महत्व पर पक्ष रखा। प्रभागीय निदेशक ईशा तिवारी, डॉ. आरके शर्मा, दिनेश शर्मा, गिरीशचंद्र जोशी, रवींद्र सिंह बिष्ट, सतीशचंद्र, अमित कुमार, अशोक कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। राधेलाल कॉलेज और जीबी पंत महाविद्यालय के छात्रों ने निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पक्षियों के प्रति अपना प्रेम उजागर किया।
विज्ञापन

----------
गंगाघाट पर छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान
उझानी। जीबी पंत महाविद्यालय और राधेलाल इंटर कॉलेज के छात्रों ने बर्ड फेस्टिवल के तहत पूर्वाह्न में चौराहे से लेकर गंगाघाट तक जागरूकता को रैली निकाली। रास्ते में उन्होंने लोगों को पक्षियों की देखरेख करने का भी संदेश दिया। रैली में करीब 125 छात्रों ने हिस्सा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed