{"_id":"5c545866bdec224e1b7f6191","slug":"191549031526-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में कई बार छाए बादल, शाम को हो गई ज्यादा ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में कई बार छाए बादल, शाम को हो गई ज्यादा ठंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कई दिन से मौसम लगातार अपने मिजाज बदल रहा है। धूप होने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को भी कई बार बादल छाए, लेकिन बीच-बीच में धूप निकलती रही। सो लोग धूप में बैठकर खुद को सर्दी से बचाते रहे।
पहाड़ों पर कई दिनों से निरंतर बर्फ पड़ रही है, जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने में आ रहा है। फरवरी माह शुरू हो गया है, लेकिन सर्दी में कमी नहीं आ रही है। बीते आठ दिनों में शीत लहर और ठंडक ज्यादा रही है। सुबह-शाम को गलन भरी ठंड रहने से लोगों को ज्यादा दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। खासकर बुजुर्गों को सर्दी ज्यादा परेशान कर रही है। शुक्रवार को दिन में कई बार आकाश में बादल छाए। हालांकि बीच-बीच में धूप भी दर्शन देती रही जिसकी वजह से लोगों को कुछ हद तक सर्दी से राहत मिली, लेकिन शाम को फिर से सर्दी बढ़ गई। कई दिनों से सुबह गलन भरी सर्दी रहने की वजह से परिषदीय और प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी कम रह रही है। वहीं किसानों का कहना है कि इस साल सर्दी कम पड़ी है जिसकी वजह से गेहूं की फसल पर विपरीत असर पड़ सकता है। किसान बोले-गेहूं को कोहरा ज्यादा लाभदायक होता है।