फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   डूडा के जेई को पकड़कर थाने ले गए लाभार्थी, हंगामा

डूडा के जेई को पकड़कर थाने ले गए लाभार्थी, हंगामा

Thu, 13 Dec 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
डूडा के जेई को पकड़कर थाने ले गए लाभार्थी, हंगामा
न भ्रष्टाचार, न गुंडा राज। इस वायदे के साथ भाजपा प्रदेश की सत्ता में आई थी। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना की आवास योजना भ्रष्टाचार के घेरे में है। गुरुवार को इसका भंडाफोड़ वजीरगंज कस्बे में हुआ। गुस्साए लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर घूस लेने वाले जेई को पकड़कर थाने ले गए और हंगामा किया। हद तब हो गई जब आरोपी जेई ने कई भाजपाइयों और अफसरों के शामिल होने की बात कही। पीड़ितों की ओर से तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने जेई के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उसे भाजपा के स्थानीय नेता थाने से अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी को घर बनाने के लिए सरकारी मदद के तौर पर ढाई लाख रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। लाभार्थी के पास घर बनाने को जमीन होना चाहिए। इस योजना का संचालन नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा किया जा रहा है। डूडा के जेई की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही लाभार्थियों को धनराशि की किस्तें जारी की जाती हैं।
विज्ञापन

डूडा के जेई मोहित कुमार गुरुवार को वजीरगंज कस्बे के मोहल्ला बड़ा बाजार पहुंचे थे। जहां उन्हें कुछ लोगों ने घेर लिया और हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जेई मोहित सर्वे के नाम पर पांच हजार लेने के बाद ही पहली किस्त दिलाते हैं। दूसरी किस्त दिलाने के बदले जेई 15 हजार लेते हैं। घूस न देने वाले लाभार्थी का सर्वे ही नहीं करते हैं। पहली किस्त आने के बाद घूस न देने वाले लाभार्थी की दूसरी किस्त नहीं आने देते हैं। इससे मजबूर होकर लाभार्थियों को घूस देनी पड़ती है। लोगों की माने तो नगर में अब तक 400 लाभार्थियों को पहली किस्त के 50-50 हजार रुपये मिल चुके हैं। जबकि 180 लाभार्थियों को दूसरी किस्त के डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मिल चुके हैं। इस हिसाब से 400 लोगों को पहले किस्त दिलाने के बदले घूस में 20 लाख से अधिक रुपये लिए जा चुके हैं। दूसरी किस्त दिलाने के बदले 27 लाख से अधिक रुपये घूस में वसूले जा चुके हैं। गुस्साए लोग आरोपी जेई को थाने ले गए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। करीब दो दर्जन पीड़ितों ने थाने के गेट पर भी हंगामा किया। थाने में आरोपी जेई के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में पूछताछ करने पर घूस के खेल में नगर के कुछ सभासद और भाजपा नेताओं तथा अफसरों के शामिल होने की बात सामने आई। भाजपा के नेताओं के नाम सामने आने पर पुलिस ने आरोपी जेई के खिलाफ कोई लिखा पढ़ी नहीं की। बल्कि भाजपा के कुछ नेता आरोपी जेई को थाने से निकालकर अपने साथ ले गए। शिकायतकर्ताओं में दिनेश, हीरालाल, राम देवी, सुमनलता, मोहम्मद अनीस, तोताराम, सुंदरलाल, फूलमती, जमील अहमद, मुकेश कुमार आदि शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed