{"_id":"5b61fd634f1c1b0c718b757a","slug":"191533148515-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
accident site
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं-दिल्ली हाईवे पर उझानी इलाके में बुधवार को एक रोडवेज बस ने सामने से आ रही एक बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार युवक अपनी मां और मौसी के साथ ननिहाल जा रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे तो कोहराम मच गया।
यह हादसा बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे हुआ। उझानी कस्बे के मोहल्ला अहिरटोला निवासी 22 वर्षीय देवेंद्र यादव पुत्र लायक सिंह अपनी मां 60 वर्षीय कृष्णा देवी और वहीं पड़ोस में रहने वाली मौसी 55 साल की केला देवी पत्नी तेजपाल के साथ बाइक पर मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम उतरना अपनी ननिहाल जा रहा था। रास्ते में बदायूं-दिल्ली हाईवे पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचने पर तीनों ने दर्शन किए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंदिर से निकलने के बाद तीनों बाइक पर बैठकर चल दिए। तभी सामने से आई शिकोहाबाद डिपो की बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी कि मां-बेटा उछलकर मंदिर के सामने जा गिरे। जबकि देवेंद्र की मौसी केला देवी सड़क पर जा गिरीं। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर भाग गया। रोडवेज बस में सवार यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद मौके पर पहुंचे सिविल लाइंस इंस्पेक्टर देवेश सिंह तीनों घायलों को उठाकर जिला अस्पताल ले गए। जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के सूचना देने पर रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। कुछ ही देर में अस्पताल में रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई, जिससे हंगामा होने लगा। पुलिस ने किसी तरह समझाकर लोगों को शांत किया।