फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जिला अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही की तोहमत, हंगामा

जिला अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही की तोहमत, हंगामा

Sun, 29 Jul 2018 12:01 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही की तोहमत, हंगामा
जिला अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही की तोहमत, हंगामा
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल की मौत के बाद उग्र हुए परिजन, नहीं कराया पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर लगातार लापरवाही का आरोप लग रहा है। इसके बावजूद सुधार का नाम नहीं है। शुक्रवार रात एक घायल व्यक्ति की मौत के बाद परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कई घंटे बाद परिवार वाले शांत हुए।

शुक्रवार दोपहर उसावां थाना क्षेत्र में एक बेकाबू बोलेरो पलट गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। मृतकों में वृद्ध प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था। जबकि चालक ज्ञान सिंह की इलाज के दौरान मौत हुई थी। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए थे। उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। हादसे की सूचना पर उनके परिवार वाले और गांव के दर्जनों लोग अस्पताल पहुंच गए थे। देर रात ज्ञान सिंह की मौत के बाद परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजन बोले कि ज्ञान सिंह को भर्ती कराने के बाद डॉक्टर ने उन्हें एक बार भी नहीं देखा और न ही उन्हें कोई इंजेक्शन दिया गया। इसी वजह से घायल की मौत हो गई। रात करीब 11 बजे शुरू हुआ हंगामा करीब एक घंटे तक चलता रहा। सूचना मिलते ही अस्पताल की चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को शांत करने का काफी प्रयास किया। परंतु वह शांत नहीं हुए। सूचना पर सदर कोतवाली से पुलिस बल अस्पताल पहुंच गया। रात करीब एक बजे तक हंगामा हुआ, तब कहीं परिवार वाले शांत हुए। इस पर उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वह बगैर पोस्टमार्टम कराए ज्ञान सिंह के शव को अपने घर ले गए। जबकि उसावां पुलिस ने शनिवार दोपहर प्रताप सिंह के शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed