{"_id":"5b38ddea4f1c1b634d8b9813","slug":"191530453482-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय की तीसरी मेरिट जारी, 270 सीटों पर होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय की तीसरी मेरिट जारी, 270 सीटों पर होंगे प्रवेश
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय की तीसरी मेरिट जारी, 270 सीटों पर होंगे प्रवेश
- अब तक स्नातक प्रथम वर्ष में हुए हैं 350 दाखिले, पांच जुलाई से आरंभ होगा शिक्षण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। पहली और दूूसरी मेरिट के आधार पर अब तक 350 दाखिले हो चुके हैं। रविवार को तीसरी मेरिट भी जारी कर दी गई। अब मेरिट के आधार पर स्नातक प्रथम वर्ष की 270 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि तीसरी मेरिट के अनुसार बीए की सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 48.4 और छात्रा वर्ग के लिए 45, ओबीसी छात्र और छात्रा वर्ग के लिए 45, इसी प्रकार एससी में छात्र और छात्रा वर्ग के लिए 39.2, बीएससी मैथ ग्रुप में सामान्य वर्ग छात्र के लिए 73.2 और छात्रा वर्ग के लिए 68.7, ओबीसी वर्ग में छात्रा के लिए 73.2 और छात्रा के लिए 67.8, एससी में छात्र वर्ग के लिए 65.6 और छात्रा वर्ग के लिए 57.6 वही बीएससी बायो ग्रुप में सामान्य वर्ग में छात्र वर्ग के लिए 69 और छात्रा वर्ग के लिए 68.6, ओबीसी में छात्र वर्ग के लिए 67.2 और छात्रा वर्ग के लिए 67, एससी में छात्र-छात्र दोनो ही वर्गों की मेरिट 64.2 रहीं। उन्होने बताया कि बीकॉम के लिए कॉलेज मेें 160 सीटें हैं जिसके लिए 77 आवेदन आए थे, जिनका प्रवेश पूर्व में ही पूर्ण कर लिया गया था। अब अगर कोई अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आवेदन करता है तो उसकों मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। उन्होने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया विश्व विद्यालय के निर्देशानुसार पांच जुलाई से पूर्व ही संपन्न कर ली जाएगी, पांच जुलाई से शिक्षण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। जिसको लेकर कॉलेज प्रबंधन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।