{"_id":"5a98042c4f1c1b641f8b859b","slug":"191519911980-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार जाम, सड़कों पर दिखा होली का हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार जाम, सड़कों पर दिखा होली का हुड़दंग
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवालों पर होली का सुरूर ऐसा छाया कि शहर की सड़कों से लेकर कॉलोनियों तक जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया। बाजार में भीड़ की वजह से रोड जाम हो गया।
होली को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। गुरुवार को छुट्टी की वजह से कई लोग परिवार के साथ होली की खरीदारी करने पहुंचे। इससे बाजार में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, शहर में कई जगह लोगों ने अबीर गुलाल और रंग लगाकर एकदूसरे को होली की बधाई दी। मोहल्लों की गलियों में बच्चों का हुड़दंग इस कदर था कि लोगों को राह निकलना दूभर हो गया। बच्चों ने उन्हें रंग से पोत दिया। कई जगह बच्चे छत से बाल्टी में भरकर रंग डाल रहे थे। बच्चों की मस्ती में कई बार बड़े भी शामिल हो गए। शहर में गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजार में रंगों से दुकानें सज गई हैं। पिचकारियों और गुब्बारों की जमकर खरीदारी हो रही है। इस बार कई तरह के गुलाल भी बाजार में उपलब्ध हैं। हरा रंग कम तो पीला और लाल सबसे ज्यादा बिक रहा है।
मुखौटों-चश्मों का क्रेज
बाजार में रंगों से चेहरों को बचाने और बालों को सुरक्षित रखने के लिए भी कई चीजें प्रचलन में है। इनमें बालों की विग, टोपियां और मुखौटों की खूब डिमांड है। कार्टूनों, बालीवुड स्टाइल के मुखौटे, राजस्थानी कैप की अधिक मांग है। इसके अलावा व्हाइट ग्लास के चश्मों की भी बिक्री खूब की जा रही है।
खूब बिके जौ और गन्ना
होली पर जौ और गन्नों की जमकर खरीदारी हुई। सड़क किनारे कई जगह लोग जौ की बालियां, ईख लिए बैठे थे। यहां गन्ना 15 से लेकर 30 रुपये तक बिका। जबकि पांच से दस रुपये तक जौ की बालियां बिकीं। सबसे ज्यादा बिक्री शहर के लावेला चौक, नेहरू चौक, ओवरब्रिज, हलवाई चौक, सुभाष चौक, मढ़ई चौक, इंद्राचौक पर बिक्री हुई।
विज्ञापन
हर चौराहे, तिराहे पर रंगोली
होली पर नगर पालिका की ओर से शहर में हर तिराहे, चौराहे पर पेंटिंग की गई। इसमें लोगों को जागरूक करने के लिए नारे में लिखे गए है। साथ ही नगर पालिका की ओर से लोगों को होली की बधाई दी गई है।
राजस्थानी पगड़ी और रेडीमेड गारमेंट की रिकार्ड बिक्री
बाजारों में होली को लेकर रंगों के साथ-साथ ही राजस्थानी पगड़ी की मांग काफी रही। लोगों ने इसकी जमकर खरीदारी की। इसकी कीमत 70 से लेकर 100 रुपये तक रही। इनमें कई कलर की पगड़ियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं रेडीमेड गारमेंट के बाजार में भी खूब भीड़ रही, यहां कपड़े जमकर बिके। लोगों ने गारमेंट शॉप पर टेलर से मौके पर ही कपड़ों की फिटिंग भी करा ली।
जीआरपी हेल्प डेस्क बनी चार्जिंग सेंटर
त्योहार पर जहां सुरक्षा बलों से ज्यादा निगरानी की उम्मीद की जा रही थी, वहीं गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ स्टाफ दिखा ही नहीं। लग रहा था कि स्टाफ छुट्टी मना रहा है। दोपहर के वक्त सिपाहियों का मूवमेंट था ही नहीं। वहीं जीआरपी की हेल्प डेस्क भी सूनी पड़ी थी। महिला यात्री यहां अपना मोबाइल चार्ज कर रही थीं।
कोतवाली और अस्पताल में खुला कंट्रोल रूम
सदर कोतवाली में होली को लेकर कंट्रोल रूम खुल गया है। कोतवाली के नंबर पर कॉल करके यहां किसी भी अप्रिय घटना की सूचना दी जा सकेगी। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्र में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। वहीं जिला अस्पताल में भी कंट्रोल रूम बनाकर आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की गई है।
जेल में बच्चों संग मनाई गई होल
होली पर डॉ. उर्मिलेश जनचेतना समिति के युवा सदस्यों ने जिला कारागार में रहने वाली महिलाओं एवं बच्चों के साथ होली मनाई। गुरुवार दोपहर समिति ने कारागार में रहने वाले आठ छोटे बच्चों को पिचकारी, रंग, टोपी, खिलौने बांटे। बच्चों को रंग लगाकर त्योहार मनाया। पिचकारी रंग पाकर बच्चे खुश हो गए। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक केपी त्रिपाठी, जेलर प्रेमसागर शुक्ला, समिति के सचिव डॉ. अक्षत अशेष, नरेश शंखधार, विवेक खुराना, नितिन गुप्ता, प्रशांत दीक्षित, आशुतोष माहेश्वरी, सुमित मिश्र आदि उपस्थित रहे।
ऐसे करें होलिका पूजन
ज्योतिषविद् पंडित गिरीश कुमार ने होली पूजन की विधि बताई। उनके अनुसार सुबह नित्यक्रम के बाद पवित्र आसन पर बैठें। हाथ में जल, रोली, चावल, फूल लेकर व्रत पूजा आदि का संकल्प लें। अपने गुरु और इष्टदेव की पूजा करें। फिर होलिका देवी, भक्त प्रह्लाद और नरसिंह भगवान की विधिवत पूजा करें। औं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।