{"_id":"5a4dae144f1c1b273c8b4a27","slug":"191515040276-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी नगर पालिका बोर्ड बैठक में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्सी नगर पालिका बोर्ड बैठक में
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-37
बिल्सी नगर पालिका बोर्ड
बैठक में 80 प्रस्ताव पास
कछला शव ले जाने को पालिका खरीदेगा स्वर्ग वाहन
शीघ्र बिल्सी नगर होगा सीसीटीवी कैमरों से लैस
हर वार्ड में निष्पक्षता से होंगे विकास कार्य
पथ-प्रकाश व्यवस्था को लगेंगे 400 नए बिजली पोल
बैठक में सर्वसम्मति से पास हुए 80 प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्सी।
नगर पालिका परिषद बोर्ड की बुधवार को पहली बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने की। नगर को सीसीटीवी से लैस करने के लिए कैमरे, पथ-प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नगर में 400 नए बिजली पोल, गांधी का पार्क का व्यापक स्तर पर सुंदरीकरण, प्रमुख सड़कों पर डिवाइडर, नोएंट्री एवं नगर से कछला शव ले जाने को एक स्वर्ग वाहन खरीदने समेत 80 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए।
बैठक करीब 11 बजे शुरू हुई। जिसमें ईओ नवनीत कुमार एवं लेखा लिपिक महेश चंद्र शर्मा ने सबसे पहले विगत वर्षों में कराए विकास कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद में सभी सदस्यों ने अपने-अपने वार्ड में विभिन्न विकास कार्य कराए जाने के लिए प्रस्ताव रखे। जिसपर पालिकाध्यक्ष ने सभी को भरोसा दिलाया कि नगर के प्रत्येक वार्ड में निष्पक्षता के साथ विकास कार्य कराएं जाएगें। इसके अलावा राकेश यादव एवं महावीर ने नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने के उद्देश्य से पर्याप्त सफाई उपकरण एवं सफाई कर्मियों की रखने का प्रस्ताव भी रखा। इसके अलावा सभासद धर्मवीर ने नगर के जलभराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए नालों के निर्माण का प्रस्ताव रखा। जिन्हें बैठक में सर्वसम्मति से पास किया गया। इस मौके पर विधायक आरके शर्मा के अलावा नगराध्यक्ष मोहित गुप्ता, सभासद राकेश यादव, मुकुल मालपाणी, मनोज तोमर, राम नारायन, विनोद कुमार, अरशद अली, मुस्लिमा बेगम, रामवती, सोमेंद्र माहेश्वरी, अवधेश यादव, राजो देवी, सर्वेश कुमारी, ज्ञानदेवी, राजेश कुमार, धर्मवीर, जीनुश अंसारी, अभिषेक शंखधार, इब्लेहसन, शीला देवी, दीपक चौहान, विनीत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
00000
फोटो-41
उसहैत में भी लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
बोर्ड की पहली बैठक में उठी कई मांग
साफ-सफाई के लिए की जाएगी कमेटी गाठित
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। बुधवार को उसहैत नगर पंचायत चेयरमैन सैनरा वैश्य ने बोर्ड की पहली बैठक की। इसमें अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में साफ-सफाई, शौचालय और सीसीटीवी लगाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में चेयरमैन सैनरा वैश्य ने वार्ड के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें पेयजल व्यवस्था को ठीक तरीके से प्रभावी बनाने के लिए एक नया ओवरहैंड टैंक बनाने और एक ट्यूबवेेल की बात उठी। वहीं स्वच्छता के लिए वार्ड कमेटी गाठित करने के लिए बात कहीं गई। वहीं मुख्य चौराहों के सुंदरीकरण, पाइप लाइन का विस्तार, सुलभ शौचालय, स्वर्ग वाहन, मुख्य मार्गों पर इंटर-लॉकिंग का जाल बिछाने, नगर पंचायत कार्यालय का पुनर्निर्माण कार्य कराए जाने समेत अनेक बातों पर विचार विमर्श किया गया। वहीं चेयरमैन ने कहा कि नगर को साफ सुथरा बनाने की जिम्मेदारी हम सब की है। इसमें सभी को अपनी अहम भूमिका निभानी है। लोगों को भी जागरूक किया जाएगा कि वह साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। वहीं नगर में सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर ईओ ललतेश सक्सेना, अमीर उद्दीन और सभी वार्ड के सदस्य मौजूद रहे।