{"_id":"5a48fc374f1c1b5c248b5864","slug":"191514732599-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाओ अभियान में सभी सहयोग को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाओ अभियान में सभी सहयोग को तैयार
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण हटने के बाद खुला खुला सा नजर आया रोडवेज चौराहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। शहर सुंदर बनाने में अमर उजाला की पहल रंग लाने लगी है। रविवार को रोडवेज पर इसका असर देखने को मिला। कई दुकानदारों ने अपना सामान दुकानों के अंदर ही सीमित रखा। इससे उनके सामने सड़क काफी चौड़ी नजर आई। कई व्यापारियों ने अपनी के आगे ठेला और फड़ नहीं लगने दिए। इससे रविवार को वहां जाम की स्थिति नहीं बनी।
अमर उजाला ने शहर सुंदर बनाने के लिए अतिक्रमण विरोधी मुहिम छेड़ रखी है। रविवार को इस मुहिम में लोगों की राय जानी गई तो पता चला कि आम पब्लिक के अलावा व्यापारी वर्ग भी अतिक्रमण की वजह से बेहद परेशान है। वह भी चाहते हैं कि शहर से अतिक्रमण हर हाल में खत्म होना चाहिए, क्योंकि मौजूदा समय में अतिक्रमण एक समस्या बनकर सामने आया है। शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक रोडवेज चौराहा है। यहां पर अतिक्रमण की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन रविवार को व्यापारियों की पहल पर यहां पर अलग ही नजारा देखने को मिला। दोपहर के समय अतिक्रमण हटाने की वजह से पूरा रोड खाली दिखाई दिया। इस वजह से वहां पर जाम भी नहीं लगा।
-------
हर जगह जाम
शहर में एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए जब भी घर से निकलो, तो हर जगह जाम की स्थिति बनी रहती है। उसमें फंस कर समय की बरबादी होती है। मजबूरन कहीं भी जाने के लिए घर से काफी पहले निकलना होता है।
विज्ञापन
-जगदीश साहू, आवास विकास
---
टेंपो, ई-रिक्शा से दिक्कत
टेंपो, ई-रिक्शा की वजह से शहर में हमेशा जाम लगा रहता है। नगर पालिका को चाहिए वह इसके लिए वन वे बनाएं और इनके रुकने के लिए निश्चित स्थान सुुनिश्चित करें। किसी अन्य जगह रुकने पर इन पर जुर्माना डाला जाए।
-प्रदीप शर्मा, आर्य समाज
---
बच्चों और छात्राओं को परेशानी
अतिक्रमण की वजह से स्कूल, कॉलेजों में जाने वाले बच्चों और छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि अतिक्रमण की वजह से जाम लगा जाता है और इसकी वजह से उनका समय खराब होता है। साथ ही परेशानी भी होता है।
-अनीता रानी, टिकटगंज
-----
दुकानदार के अंदर रखें सामान
शहर में अतिक्रमण की वजह से जाम लगता है। अगर दुकानदार अपना सामना दुकानों के अंदर रखे तो शहर में कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बन सकती है। इससे आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को भी फायदा मिलेगा।
-निशि अवस्थी, पथिक चौक
-------------------------
व्यापारी स्वयं हटाएं अतिक्रमण: चेयरमैन
दातागंज। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका परिसर में सहयोग समंवयक बैठक में नगर को स्वच्छ रखने के लिए व्यापारियों से सुझाव मांगे गए। वहीं पालिकाध्यक्ष ने व्यापारियों से अतिक्रमण स्वयं हटा लेने का आह्वान किया।
पालिका अध्यक्ष आकाश वर्मा (शानू) ने कहा कि नगर को साफ सुथरा रखना, हर नागारिक का कर्तव्य है। उन्होंने व्यापारियों से सुझाव भी मांगे। व्यापारियों ने जाम के झमेले से बचने को दातागंज-शाहजहांपुर मार्ग पर बाईपास बनाने और तांगा बुग्गी के लिए स्थान सुरक्षित कराने को कहा। पार्क और तालाबों का सुंदरीकरण कराने का सुझाव दिया। पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए बड़ा ओवरहेड टैंक बनवाने की मांग की। मार्केट से अतिक्रमण स्वयं हटाने को व्यापारियों ने आश्वासन दिया।
विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने अध्यक्ष और ईओ रामेंद्र सिंह से कहा कि नगर के विकास का मॉडल तैयार करो, विकास कार्यों में धन की कमी नहीं देंगे। इस मौके पर सुबोध गुप्ता, विनोद अग्रवाल, अनिल गुप्ता, नत्थू सैनी, विवेक गुप्ता, ओमेंद्र पाल, कय्यूम अंसारी, शेवन खां मौजूद रहे।