फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ‘योजनाओं के खातों में कटौती की तो कार्रवाई’

‘योजनाओं के खातों में कटौती की तो कार्रवाई’

Sun, 31 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
‘योजनाओं के खातों में कटौती की तो कार्रवाई’
विकास भवन में उन्‍्मुखी करण की जानकारी देते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए शनिवार को उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई। इसमें सीडीओ ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के खातों से यदि धनराशि की कटौती की जाती है, तो बैंक प्रबधंकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इन योजनाओं में शून्य बैलेंस खाता होने पर भी बैंक धनराशि नहीं काटेगा।
विज्ञापन

शनिवार को विकास भवन सभाकक्ष में सीडीओ शेषमणि पांडेय ने ब्लाक इस्लामनगर के ग्राम प्रधानों, सचिवों व नोडल अधिकारियों की बैठक ली। सीडीओ ने बताया कि लाभार्थी को पहली किस्त के रूप में दी गई धनराशि छह हजार रुपये से ही शौचालय पूर्ण कराना होगा। शौचालय का निर्माण पूर्ण होने, फोटो अपलोड होने पर द्वितीय किस्त के रूप में छह हजार रुपये प्रोत्साहन स्वरूप लाभार्थी के खाते में ही भेजे जाएंगे। वहीं कार्यशाला में नोडल अधिकारी/क्षेत्रीय वन अधिकारी सहसवान, चकबंदी अधिकारी सहसवान के अनुपस्थित पाए जाने पर सीडीओ ने जवाब तलब करने के निर्देश दिए। इस्लामनगर ब्लाक में 3164 की जगह केवल 1554 शौचालयों के फोटो अपलोड होने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही एक सप्ताह के अंदर शत प्रतिशत शौचालयों के फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए। वहीं पीएनबी इस्लामनगर की ओर से एक खाते से 500 रुपये कटाने का मामला प्रकाश में आया। इसके बाद में सीडीओ ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन व प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के खाते में बैलेंस शून्य होने पर भी कोई कटौती नहीं की जाएगी। बैठक में महिला प्रधानों की उपस्थिति न होने पर सीडीओ ने असंतोष व्यक्त किया। इस मौके पर डीडीओ सेवाराम चौधरी, डीपीआरओ राजीव कुमार मौर्य, सीबीओ एके जादौन, शशिकांत शर्मा, अनुराग शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
आर्थिक रूप से सक्षम व्यक्ति स्वयं बनाए शौचालय
सीडीओ ने कहा कि गांव के जो भी व्यक्ति आर्थिक रूप से सक्षम हैं, जिनके पास ट्रैक्टर, एंड्रॉयड मोबाइल, बाइक आदि हैं, तो वे अपने शौचालयों का तुरंत स्वयं निर्माण कराएं। खुले में शौच जाना बंद करें। ऐसे लोगों को शासकीय सहायता नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी उनको समझाया जा रहा है। एक दिन ऐसा भी आएगा कि प्रशासनिक अधिकारों का प्रयोग किया जाएगा, और उन्हें अपना शौचालय स्वयं बनवाना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सोमवार, शुक्रवार को निकालें जागरूकता रैली
सीडीओ ने बीएसए सहित सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापकों को हिदायत दी कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को प्राइमरी और जूनियर स्कूलों के बच्चों की स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित जागरूकता रैली गांव में अवश्य निकाली जाए। शिक्षक स्वच्छता से संबंधित स्लोगन स्वयं बोलें और बच्चे रैली के दौरान उन्हें दोहराएं। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही खुले में शौच से मुक्ति पाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed